Sikandar में जबरदस्त एक्शन करते नजर आएंगे सलमान खान, कड़ी सिक्योरिटी के बीच शूट किया सीन

सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। बताया जा रहा है कि सलमान ने इस फिल्म का जबरदस्त एक्शन सीन शूट कर लिया है
Sikandar

Sikandar: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान हमेशा ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी आने वाली हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। सलमान ने अपने फिल्मी करियर में हर तरह के रोल किए हैं। उन्हें चॉकलेटी लवर बॉय से लेकर जबरदस्त एक्शन अवतार में काम करते हुए देखा गया है। हर किरदार को वो जिस बखूबी से पर्दे पर पेश करते हैं उससे दर्शक काफी इंप्रेस हैं।

इन दिनों सलमान खान अपनी सिक्योरिटी की वजह से चर्चा में बने हुए हैं क्योंकि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकी मिल रही है।। इसी बीच वह अपने वर्क कमिटमेंट भी पूरा कर रहे हैं और दर्शकों को उनकी आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का बेसब्री से इंतजार है। इन दिनों वो इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं और फैंस फिल्म से जुड़ी हर जानकारी सोशल मीडिया पर खोजते हुए नजर आ रहे हैं।

फिल्म ‘सिकंदर’ के सेट से अब तक कई सारी तस्वीर भी सामने आई है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 2025 में रिलीज हो जाएगी। जब भी इससे जुड़ा कोई अपडेट सामने आती है फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जती है। अब आ रही खबरों के मुताबिक सलमान अपना जबरदस्त एक्शन सीन कंप्लीट कर चुके हैं।

सिकंदर में सलमान का एक्शन (Sikandar)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 25 नवंबर को फिल्म के एक एक्शन सीन की शूटिंग का शेड्यूल रखा गया था। सलमान खान की सख्त सिक्योरिटी के बीच इस शूट को कंप्लीट किया किया। एआर गुरगदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का ये एक्शन सीन काफी ज्यादा खास बताया जा रहा है। ये एक्शन सीन ट्रेन में दिखाया जाने वाला है और यह कहानी में बहुत अहम साबित होगा। इस सीन को शूट करने के लिए डायरेक्टर ने स्टूडियो कोई ट्रेन का रूप दिया था।

सिक्योरिटी में हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान की सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए थे। सेट पर सिर्फ 350 लोगों को आने की अनुमति थी जिनका सीन में कोई ना कोई योगदान था। सलमान खान ने 30 लोगों के साथ शूटिंग की और बाकी लोगों के साथ अलग से शूट पूरा किया गया। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी। इस फिल्म में सलमान के साथ रश्मिका मंदाना को देखा जाने वाला है। दर्शक इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews