बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, डबल धमकी से हिला परिवार, गैलेक्सी के आसपास पुलिस का पहरा

बढ़ाई गई सलमान खान की सुरक्षा, डबल धमकी से हिला परिवार, गैलेक्सी के आसपास पुलिस का पहरा

Salman Khan’s security increased after threats : बॉलीवुड के दबंग खान, भाईजान सलमान खान पर मंडरा रहा खतरा अब डबल हो गया है। कुछ दिन पहले पंजाब की जेल में बंद लॉरेंस विश्नोई से मिली धमकी और अब कनाडा में बैठे गोल्डी बरार की तरफ से उसके कथित सहयोगी रोहित गर्ग द्वारा भेजे गए धमकी भरे ई मेल यानि डबल धमकी के बाद सलमान खान का परिवार हिला हुआ है, उधर मुम्बई पुलिस ने धमकियों को देखते हुए सलमान खान और उनके घर गैलेक्सी की सुरक्षा बढ़ा दी है। रात भर मुंबई पुलिस के जवाब बांद्रा स्थित “गैलेक्सी” के बाहर गश्त लगाते दिखाई दिए, सलमान के फैन्स को भी उनके घर के बाहर खड़े नहीं होने दिया जा रहा है।

गोल्डी बरार की तरफ से आया धमकी भरा ई मेल 

गौरतलब है कि शनिवार 18 मार्च को सलमान खान के मैनेजर प्रशांत गुन्जलकर को एक धमकी भरा ई मेल मिला है जिसमें मेल भेजने वाले रोहित गर्ग ने सलमान से गोल्डी बरार से बात करने के लिए कहा है, मेल में लिखा है कि ” गोल्डी बरार को तेरे बॉस सलमान खान से बात करनी है इंटरव्यू तो देख लिया होगा उसने , नहीं देखा हो तो बोल दियो देख लेना, मैटर क्लोज करना है तो बात करवा दे, फेस टू फेस बात करना हो तो वो भी बता, अभी टाइम रहते इन्फॉर्म कर दिया है अगली बार झटका ही मिलेगा…।”

पुलिस में FIR दर्ज, सलमान की सुरक्षा बढ़ी 

धमकी भरा ई मेल मिलने के बाद सलमान के मैनेजर प्रशांत ने पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई है , मामले की गंभीरता को देखते हुए बांद्रा पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई, गोल्डी बरार, रोहित गर्ग के खिलाफ IPC की धारा 506 (2), 120 बी, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और सलमान खान एवं उनके परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी है, पुलिस के जवान सलमान के घर के आसपास तैनात हैं।

काले हिरन शिकार मामले में सलमान से नाराज है लॉरेंस विश्नोई  

दरअसल लॉरेंस विश्नोई काले हिरन के शिकार मामले में सलमान खान से नाराज है, पिछले दिनों उसने एक न्यूज़ चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा था कि वे माफ़ी मांग लें वर्ना अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहें, गैंगस्टर ने कहा था कि काले हिरन का शिकार करने के बाद से मैं बचपन से ही सलमान खान से नाराज हूँ उन्होंने मेरे समुदाय को पैसे देने की पेशकश भी की थी, उसने ये भी कहा था कि उसके जीवन का लक्ष्य सलमान खान को मारना है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews