Salman On Personal Life: अपनी लव स्टोरीज़ पर भाईजान ने दिया रिएक्शन, गिनाई खामियां

Salman On Personal Life

Salman On Personal Life News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान एक ऐसी शख्सियत है जो हमेशा ही सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे उनकी पर्सनल लाइफ की हो या फिर प्रोफेशनल जिंदगी की सब कुछ जानने के लिए फैंस हमेशा बेताब नजर आते हैं। अपनी दमदार एक्टिंग के चलते वैसे भी भाई जान चर्चा में रहते हैं, लेकिन उनकी पर्सनल लाइफ भी बहुत इंटरेस्टिंग रही है और उनकी जिंदगी में कई बार प्यार की एंट्री और एग्जिट भी देखने को मिला
है।

ऐश्वर्या राय के साथ उनका रिलेशनशिप हो या फिर संगीता बिजलानी के साथ शादी के फैसले तक पहुंचना। इसके अलावा ढेरों ऐसी कहानियां है, जो सलमान से जुड़ी हुई है और उनके रोमांस की काफी चर्चा भी हुई है। एक्टर को खुद अपनी पर्सनल लाइफ और रोमांटिक सफर के बारे में बात करते हुए देखा गया।

क्या बोले Salman On Personal Life

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान से उनकी पर्सनल लाइफ और रियल लाइफ स्टोरी पर कुछ सवाल किए गए थे और यह पूछा गया था कि क्या वह अपनी ऑटो बायोग्राफी में अपनी प्रेम कहानियों के बारे में जिक्र करेंगे? इसका जवाब देते हुए एक्टर ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है, मेरी सारी लव स्टोरी मेरे साथ कब्र में जाएंगी। उन्होंने यह भी कहा कि मेरी सारी गर्लफ्रेंड अच्छी थी, गलतियां सिर्फ मुझ में थी।

सलमान का कहना अभी तो वक्त है

सलमान खान से उनकी शादी को लेकर हमेशा ही सवाल किए जाते हैं और फैंस भी चाहते हैं कि भाईजान अपनी जिंदगी में किसी प्यारी सी लड़की को ले आएं। जब उनसे शादी का सवाल पूछा गया तो उनका कहना था कि ऊपर वाला अगर चाहेगा तो शादी भी हो जाएगी, इसके लिए 2 लोगों की जरूरत होती है। पहले तो यह की शादी तब नहीं होगी जब मैं हां कहूं और कोई ना कहें या फिर मैं ना कह दूं और कोई हां कह रहा हो। फिलहाल दोनों तरफ से ना है और अभी तो मैं 57 का ही हूं बहुत वक्त बचा है, मैं चाहता हूं कि इस बार फर्स्ट और लास्ट हो।

इन हसीनाओं से जुड़ा नाम

बता दें कि इन दिनों सलमान खान का नाम रोमानिया से आई यूलिया वंतूर के साथ जुड़ रहा है। हालांकि, इस बारे में दोनों की ओर से कुछ भी नहीं बताया गया है और ना ही यह कभी साथ दिखाई देते हैं। वहीँ भाईजान से जुड़ी जो बातें की जाती है उसके मुताबिक उन्हें अपनी जिंदगी का पहला प्यार शाहीन जाफरी से हुआ था, जो अशोक कुमार की नातिन हैं और कियारा आडवाणी की मौसी लगती हैं। इसके बाद एक्टर का नाम सोमी अली, कटरीना कैफ, यूलिया वंतूर समेत कई सारी हसीनाओं से जुड़ा है लेकिन अब तक वह शादी के पड़ाव तक नहीं पहुंचे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews