Samay Raina ने नए शो में मुकेश खन्ना पर किया कमेंट, एक्टर बोले- इसका मुंह काला…

इंडियाज गॉट लेटेंट बंद होने के बाद समय रैना को एक बार फिर अपने शो स्टिल अलाइव के साथ वापसी करते हुए देखा गया। उन्होंने इसमें मुकेश खन्ना को लेकर कमेंट किया था जिस पर अब एक्टर का रिएक्शन सामने आया है।
Samay Raina

समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर जमकर विवाद देखने को मिला था। इस शो के दौरान रणवीर अल्लाहबादिया ने कुछ ऐसी बातें बोल दी थी। जिन्हें सुनने के बाद शो की जमकर आलोचना हुई थी। हालत ऐसे हो गए थे कि शो को बंद करना पड़ा था।

इस शो को लेकर शक्तिमान एक्टर मुकेश खन्ना को भी अपना पक्ष रखते हुए देखा गया था। उन्होंने समय रैना को जमकर बातें सुनाई थी। अब अपने लेटेस्ट शो स्टिल अलाइव के जरिए समय ने लगभग 1 साल बाद एक्टर पर निशाना साधा। उन्होंने एक्टर के बयान पर नाराजगी साहित्य की और बताया कि हर कोई उनकी आलोचना कर रहा था।

मुकेश खन्ना पर कसा तंज

अपने शो में समय रैना को यह बोलते हुए देखा गया था कि सब हमें खाने आ गए थे। पॉलिटीशियन, सेलिब्रिटी, सुनील पाल। आगे उन्होंने कहा शक्तिमान आ गया था उससे कैसे लड़ेंगे। सॉरी शक्तिमान वह कह रहा था कि मेरे कंटेंट का बच्चों का क्या असर पड़ेगा। मुझे नहीं पता आप लोगों ने कितना शक्तिमान देखा है लेकिन उसे समय न्यूज़ आई थी कि बच्चा शक्तिमान देखकर छत से कूद गया है। तूने तो बच्चे मारे हैं तू नैतिकता का पाठ क्यों पढ़ा रहा है।

अब भड़के मुकेश खन्ना

समय रैना के बयान पर अब मुकेश खन्ना को रिएक्शन देते हुए देखा गया। इंस्टाग्राम पर उन्होंने एक पोस्ट शेयर की है जिसमें लिखा कुत्ते की दुम टेढ़ी रहती है। उसे लाख शीशियों में रखो बाहर निकालो फिर भी टेढ़ी की टेढ़ी रहती है। समय की भी एक दुम है, कितना भी मारो सीधा करो वह वापस टेढ़ी हो जाती है। क्योंकि वह सीधा-साधा प्राणी नहीं है वह रोस्टेड प्राणी है।

मुकेश खन्ना यही नहीं रुक आगे उन्होंने लिखा गंदगी की आग में जलाया हुआ पकाया हुआ। पूरे देश में लताडा मारा। फिर आ गया बेशर्मों की तरह और मार खाने। अब एक ही चीज बाकी है। उसक मुंह काला कर गधे पर बैठाकर देशभर के शहरों, गलियों में परेड करवानी चाहिए। उसे अंडे टमाटर मारने चाहिए क्योंकि उसने सुपरहीरो शक्तिमान का अपमान किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews