Samay Raina ने अमिताभ बच्चन पर मारा जोक, बुरी तरह भड़के एजाज खान

समय रैना ने अपने शो स्टिल अलाइव में अमिताभ बच्चन के ऊपर जो जोक मारा है वह उन्हें भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। इस पर एजाज खान भड़क गए हैं उन्होंने कॉमेडियन को धमकी दे डाली है।
Samay Raina

इन दिनों समय रैना हर जगह चर्चा में बने हुए हैं। अपना एक शो बंद होने के बाद अब वह अपने दूसरे शो स्टिल अलाइव के साथ दर्शकों के बीच वापस लौटे हैं। जब से ये शो आया है यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। 24 घंटे के अंदर ही इसने रिकॉर्ड व्यूज हासिल कर लिए थे।

इस शो के जरिए समय रैना ने अपनी पूरी भड़ास निकाल ली है। उन्होंने कई सितारों को रोस्ट किया है जिनमें मुकेश खन्ना से लेकर मनीष पाल और अमिताभ बच्चन तक शामिल हैं। महानायक को उन्होंने जमकर रोस्ट किया था। जिसे लेकर अब एजाज खान भड़क गए हैं। उन्होंने समय को जमकर फटकार भी लगाई है। इस दौरान वो काफी गुस्से में दिखाई दिए।

समय ने उड़ाया अमिताभ का मजाक

अपने शो स्टिल अलाइव के दौरान समय ने बताया कि जब वह केबीसी में गए थे तब उनके मन में अलग-अलग तरह के विचार आ रहे थे। कुछ सवाल भी थे जो उन्होंने अमिताभ से पूछने की योजना बनाई थी लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। कॉमेडियन ने कहा कि अक्सर उनके मन में उलटे सीधे विचार आते हैं लेकिन वह उसे जुबान पर लेकर नहीं आते। समय ने जोक शेयर करते हुए कहा कि वह अमिताभ से पूछने वाले थे कि “सर आपने इतने पोलियो के विज्ञापन किए हैं फिर भी अपने बेटे को पांव पर खड़ा क्यों नहीं कर पाए।” अब इस बात पर एजाज खान का रिएक्शन सामने आया है।

क्या बोले एजाज खान

समय रैना का जोक सामने आने के बाद एजाज खान को इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए देखा गया। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि “अब इस बदतमीज आदमी को मैं क्या बोलूं यह अपने मां-बाप से भी ऐसे ही बात करता होगा शायद। आगे उन्होंने कहा हिंदुस्तान के इतने बड़े महान नायक अमिताभ बच्चन साहब जिन्होंने देश को सदियों से एंटरटेन किया। आज उनको उनकी पत्नी को और बच्चे को आकर कोई भी कुछ भी बोल रहा है। समय रैना तेरा खराब समय शुरू हो गया आज से मुझे दिखना मत तू। मैं बच्चन साहब का बहुत बड़ा फैन हूं।”

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews