370 बिरयानी विवाद के बाद समय रैना की कॉमेडी पर मचा बवाल, कमेंट में फूटा लोगों का गुस्सा

प्रणीत मोर की 370 की बिरयानी विवाद के बाद अब समय रैना का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़के की कमेंट ने लोगों को नाराज कर दिया है।
Samay Raina

प्रणीत मोरे के कॉमेडी शो में हुए 370 रुपए की बिरयानी मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ था। यह कॉमेडी इतनी भारी पड़ी कि मामला पुलिस और जांच एजेंसी तक पहुंच गया। इसी बीच अब समय रैना का एक क्लिप सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।

बता दें कि हाल ही में उनके शो इंडियाज गॉट लेटेंट का सीजन 2 शुरू हुआ है। इसके पहले एपिसोड में गेस्ट के तौर पर आलिया भट्ट और शरवरी वाघ को देखा गया। पिछले साल रणबीर अल्लाहाबादिया और अपूर्वा मखीजा के एपिसोड में हुई बातचीत के बाद इस शो को बंद करने की नौबत आ गई थी। अब इसका एक पुराण एपिसोड सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गया है।

इंडियाज गॉट लेटेंट का वीडियो वायरल

जो वीडियो सामने आई है उसमें एक लड़की शो के बीच में उठ कर जाती हुई नजर आती है। यह देखकर समय हैरान हो जाते हैं और पूछते हैं कि क्या हुआ उस पर लड़का कहता है कि उसके पिता को माइनर हार्ट अटैक आ गया था। समय पूछते हैं कि वह इतना शांत कैसे रह सकता है, उसके साथ जाकर यह क्यों नहीं देखता की हालत कैसी है। इस पर लड़का कहता है अभी जाकर रोता ना, भाई कंधा देगा तभी वो सिर देगी।

सोशल मीडिया पर कमेंट्स की बौछार

एक X यूजर ने इस वीडियो पर रिएक्शन देते हुए कहा कंधा देगा तभी तो हेड देगी। ये बात तो वैसी ही हो गई 370 रूपए बिरयानी के दिए हैं तो वसूलूंगा ही। हमारे देश में कॉमेडी सबसे बड़ी दिक्कत नहीं है। लेकिन कैजुअल लॉकर रूम वाली भाषा आम हो गई है। जब महिलाओं के बारे में ऐसी बातें होती है तो दूसरे पुरुष भी उसमें शामिल हो जाते हैं और तालियां बजाते हैं।

एक ने कहा हक जताना इस बात से तय नहीं होता कि आपने क्या दिया है..चाहे डिनर का बिल हो या कंधा, इससे आपको किसी के शरीर पर हक नहीं मिल जाता। एक ने कहा समय को चाहने वाले औरतों से नफरत करते हैं। इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि वो आदमी है कि औरत वो सभी महिलाओं से नफरत करते हैं। उम्मीद है वो खुद भी उस नफरत का समाना करेंगे, जिसका वो मजाक उड़ाते हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews