Samay Raina ने स्टिल अलाइव से किया दमदार कमबैक, रणवीर से लेकर सुनील पाल तक की उड़ाई खिल्ली

इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर जमकर कंट्रोवर्सी मची हुई थी। अब समय ने अपने नए शो में इस पर खुलकर बात की है और कई सितारों पर निशाना साधा है।
Samay Raina

इंडियाज गॉट लेटेंट से मची कंट्रोवर्सी और इसके बंद होने के बाद अब स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने एक बार फिर वापसी की है। उन्होंने अपने शो स्टिल अलाइव के साथ दमदार कमबैक किया है। चाहने वाले उनके इस शो को लेकर काफी एक्साइटेड थे और इसमें समय को अब तक हुई कंट्रोवर्सी पर बात करते हुए देखा गया।

अपने शो में कॉमेडियन एक बार फिर अपने तीखे और बेबाक अंदाज से मशहूर हस्तियों पर निशाना साधते हुए दिखाई दिए। उन्होंने अपने अंदर की सारी भड़ास बाहर निकाल दी है। रणवीर अल्लाहबादिया से लेकर सुनील पाल तक उन्होंने सभी को निशान बनाया है।

रणवीर अल्लाहबादिया पर निशाना

समय ने अपने नए शो में इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद पर खुलकर बात की है। उन्होंने यूट्यूब पर रणवीर पर निशाना साधते हुए कहा कि एक क्लीन बंदा इंटरनेट पर कभी छवि खराब नहीं कर सकता। मजाकिया अंदाज में उन्होंने तंज करते हुए कहा वह साधु जिसने मेरी फरारी बिकवा दी। समय के मुताबिक रणवीर ने अपनी उस साफ सुथरी इमेज को तोड़ दिया था जो उन्होंने सालों से लोगों की नजरों में बनाई थी।

इंडिया से आलोचना पाकिस्तान से प्यार

समय उस मुश्किल समय को याद करते हुए दिखाई दिए जब शो को लेकर हुए कॉन्ट्रोवर्सी ने उन्हें बुरी तरह से हिला दिया था। उन्होंने कहा कि मैं बुरी तरह से टूट गया था। वह कहते दिखाई दिए कि हम कश्मीरी तो क्रॉस फायर में ही मरते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जब इंडिया में उनकी आलोचना हो रही थी तब पाकिस्तानी ऑडियंस ने उन्हें सपोर्ट किया। इतना ही नहीं कॉमेडियन ने यह भी बताया कि 5 घंटे के शो में से 4 घंटे कंट्रोवर्शियल होते थे। लोग शो में आकर बहुत गंदी-गंदी बातें बोल देते थे लेकिन वह फिर भी सेफ खेल रहे थे क्योंकि पर्दे के पीछे वह मेहमानों के साथ संतुलन बनाकर रखते थे।

सुनील पाल पर साधा निशाना

जब इंडियाज गॉट लेटेंट का मामला गरमाया था उस समय सुनील पाल ने समय रैना को काफी बातें सुनाई थी। अब अपने नए शो में रैना पाल पर निशाना साधने से पीछे नहीं हटे। उन्होंने कहा सब आ गए थे हमको खाने राजनेता, सितारे और सुनील पाल। उन्होंने मुझे कपिल शर्मा से कॉमेडी सीखने की सलाह दी थी जो खुद अगले एपिसोड में आने वाले थे। उन्होंने सभी सितारों पर अपनी भड़ास निकाली है, जो विवाद का हिस्सा बनकर लाइमलाइट का हिस्सा बनना चाहते थे। इसमें सिंगर बी प्राक से लेकर मुकेश खन्ना भी शामिल हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews