बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने को तैयार Sanam Teri Kasam, रि-रिलीज की एडवांस बुकिंग में हुई जबरदस्त कमाई

2016 की क्लासिकल फिल्म सनम तेरी कसम आज एक बार फिर सिनेमाघरों में रिलीज की गई है। अपने ओरिजिनल रिलीज में इस फिल्म में कोई खास कमाल नहीं दिखाया था। हालांकि, दर्शक अब एक बार फिर इसे देखने के लिए उत्साहित हैं।
Sanam Teri Kasam

साल 2016 में आई क्लासिक कल्ट फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था। अब 7 फरवरी यानी रोज डे पर यह फिल्म एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। यहां हैरान कर देने वाली बात यह है कि सालों पहले जो फिल्म फ्लॉप हो गई थी वह अपनी री-रिलीज में धमाल मचा रही है। आजकल बॉलीवुड में पुरानी फिल्मों को वापस से रिलीज करने का ट्रेंड बढ़ गया है। ‘सनम तेरी कसम’ के मेकर्स में भी इस दौड़ में हिस्सा लिया है, जिसमें वह भागते हुए नजर आ रहे हैं।

पिछले कुछ दिनों में कई पुरानी फिल्मों को रिलीज किया गया।जिनमें फ्लॉप फिल्में भी धमाल मचाती हुई नजर आई। एडवांस कलेक्शन में ‘सनम तेरी कसम’ भी कुछ ऐसा ही कमाल दिखा रही है। इसने एडवांस बुकिंग में अच्छा खासा पैसा कमा लिया है।

Sanam Teri Kasam ka ओपनिंग डे कलेक्शन

7 फरवरी यानी आज इस फिल्म को थिएटर में रिलीज किया गया है। इसके लिए टिकट बुकिंग पहले से ही शुरू कर दी गई थी। एडवांस बुकिंग में फिल्म की लगभग 20 हजार टिकट बिक चुकी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट में ये आंकड़ा 39 हजार टिकट बताया जा रहा है। उस हिसाब से यह फिल्म पहले ही दिन दो करोड़ से ज्यादा का कारोबार कर सकती है।

पहले कैसा था रिस्पॉन्स

साल 2016 में जब यह फिल्म रिलीज हुई थी तब इसे कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला था। इसका कलेक्शन भी ठीक-ठाक ही रहा था। जानकारी के मुताबिक इसमें लगभग 16 करोड़ का कारोबार किया था। अब री-रिलीज में यह अपने पहले के आंकड़े को पार कर पाती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

इन फिल्मों से मुकाबला

वैलेंटाइन वीक के पहले दिन रिलीज हुई इस फिल्म का सामना हिमेश रेशमिया की फिल्म बेडेस रवि कुमार, लवयापा से हो रहा है। इसका मुकाबला हॉलीवुड फिल्म इंटरस्टेलर से भी होगा, जो आज ही री-रिलीज हुई है।इन फिल्मों के बीच दर्शक हर्षवर्धन और मावरा की जोड़ी को कितना प्यार देते हैं, ये देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews