शाहरूख खान के साथ फिल्म बनाएंगे संदीप रेड्डी वांगा! डायरेक्टर ने तैयार की स्क्रिप्ट

Sandeep Reddy Vanga

Sandeep Reddy Vanga: साउथ डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को इस समय रणबीर कपूर के साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ के चलते चर्चा में बने हुए देखा जा रहा है। इन दिनों वह रणबीर के साथ अपनी फिल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। फैंस के बीच इस फिल्म को देखने का एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा नजर आ रहा है।

फिल्म के प्रमोशन के बीच संदीप रेड्डी वांगा को बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए देखा गया। डायरेक्टर ने यह कहा कि उनकी यह दिल से इच्छा है कि आने वाले समय में वह शाहरुख खान के साथ किसी प्रोजेक्ट पर काम करें।

शाहरुख के साथ करना है काम

जब भी साउथ सिनेमा के फेमस और सक्सेसफुल फिल्म मेकर्स का नाम सामने आता है तो उस लिस्ट में संदीप जरूर शामिल होते हैं। अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह जैसी शानदार फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास जगह हासिल की है। उनकी फिल्मों ने इतना धमाल मचाया है कि अब हर आने वाले प्रोजेक्ट का दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं।

‘एनिमल’ पर वह जल्द ही दांव खेलने जा रहे हैं जो की 1 दिसंबर को सिनेमाघर में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान उन्हें शाहरुख खान के बारे में बात करते हुए देखा गया। यहां उन्होंने बताया कि कुछ दिनों पहले मेरी शाहरुख से मुलाकात हुई है। मैं उनके सामने ज्यादा तो नहीं बोल पाया, लेकिन मैंने उन्हें यह जरूर कहा है कि मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। संदीप ने कहा की फिल्म मेकर के तौर पर हर कोई शाहरुख के साथ काम करना चाहता है और उसी तरह से मैं भी उनके साथ फिल्म बनाने की इच्छा रखता हूं। शायद आने वाले दिनों में ऐसा हो जाए कि मैं उनके साथ कोई फिल्म बनाऊं। कुछ इस तरह से संदीप रेड्डी वांगा ने शाहरुख के साथ काम करने को लेकर बात की है।

इस जॉनर की होगी फिल्म

संदीप रेड्डी वांगा ने यह भी बताया है कि उनके पास एक शानदार सी स्क्रिप्ट तैयार है। दरअसल यह एक कॉमेडी स्क्रिप्ट है जिसे उन्होंने पूरी तरह से तैयार कर लिया है। लेकिन फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी देने से उन्होंने इनकार कर दिया है। अब जहां संदीप ने शाहरुख के साथ काम करने की इच्छा जताई है और दूसरी और यह कहा है कि उनके पास एक स्क्रिप्ट भी रेडी है। ऐसे में यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि हो सकता है संदीप और शाहरुख जल्द ही किसी प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाएं। हालांकि, जब तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हो जाता है कुछ भी कह पाना मुश्किल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews