पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में धूम मचाने को तैयार संजय दत्त, इस फिल्म से करेंगे डेब्यू

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt Punjabi Debut: संजय दत्त की गिनती बॉलीवुड के सुपरस्टार में होती है। वह जब भी बड़े पर्दे पर अपनी फिल्मों के साथ आते हैं धमाल मचा देते हैं। बॉलीवुड के साथ अब उन्होंने साउथ की फिल्मों में भी अपना एक्टिंग का जलवा दिखाया है और ‘KGF 2’ में इसका नमूना देखने को मिला था।

एक बार फिर संजय दत्त से जुड़ी ऐसी खबर सामने आई है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। बता दे कि संजू पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं और इस खबर से फैंस काफी खुश हैं।

पंजाबी फिल्म में संजय दत्त

साउथ और बॉलीवुड में धमाल मचाने के बाद अब संजय दत्त पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर रहे हैं। एक ट्वीट करते हुए उन्होंने खुद इस बात की जानकारी दी है कि वह गिप्पी ग्रेवाल के साथ ‘शेरां दी कौम पंजाबी’ में दिखाई देने वाले हैं।

एक्टर का यह ट्वीट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लेखक और निर्देशक दोनों ही गिप्पी ग्रेवाल हैं और वह स्क्रीन पर भी दिखाई देंगे। इसके पहले उन्हें कैरी ऑन जट्टा 3 में देखा गया था जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

संजय दत्त का वर्क फ्रंट

संजय दत्त की फिल्मों की बात करें तो इस पंजाबी फिल्म के अलावा बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी दिखाई देने वाले हैं। उनके पास लियो, डबल आई स्मार्ट जैसी फिल्मों में अहम किरदार है। इसके अलावा बॉलीवुड की फिल्म द वर्जिन ट्री और जेल में भी मोनी रॉय और पलक तिवारी के साथ दिखाई देंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews