रक्षाबंधन पर संजय दत्त ने बहनों पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

रक्षाबंधन पर संजय दत्त ने बहनों पर लुटाया प्यार, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर

Rakshabandhan 2023 : आज पूरे देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना कर रही है। भाई फिर अपनी बहन को उपहार देते हैं और वादा करते हैं कि वे हमेशा उनकी मदद और सहायता के लिए उपस्थित रहेंगे। यह त्योहार भाई-बहन के प्यार और संबंध को मजबूती से जोड़ता है और उनके आपसी बंधन को मजबूती देता है।सभी लोग एक-दूसरे के घर मिठाई, राखी की थाल लेकर पहुंच रहे हैं। बता दें कि देशभर के कई हिस्सों में भद्रा काल लग जाने के कारण कल राखी मनाई जाएगी। इसी कड़ी में बॉलीवुड सेलिब्स भी अपनी बहनों के साथ बड़े धूमधाम से राखी का पावन पर्व मना रहे हैं। बता दें कि संजय दत्त ने अपनी दोनों बहनों के राखी सेलिब्रेट करते हुए एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए प्यारा सा वादा भी किया है।

कैप्शन में लिखी ये बातें

दरअसल, संजय दत्त ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर किया। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “मेरी प्यारी लाडली बहन प्रिया और अंजू को रक्षाबंधन पर ढेरों शुभकामनाएं। इस त्योहार पर मैं आप दोनों को प्यार और सम्मान याद दिलाना चाहता हूं जो मेरे मन में आपके लिए है। आप दोनों हमेशा से मेरी ताकत रही हो। आज के दिन मैं वादा करता हूं कि मैं हमेशा हर परिस्थिति में आपके साथ खड़ा रहुंगा और आपकी रक्षा करुंगा। हमारा रिश्ता बहन के प्यार की तरह पवित्र और अटूट बना रहे। आप सभी को राखी की हार्दिक शुभकामनाएं!”

View this post on Instagram

A post shared by Sanjay Dutt (@duttsanjay)

बहनें लाइमलाइट से रहती हैं दूर

बता दें कि संजय की बहन हमेशा से ही लाइमलाइट की दुनिया से दूर रहती हैं। इस फोटो में नम्रता लाल रंग के ट्रेडिशनल सूट में नजर आ रही हैं तो वहीं प्रिया ने प्रिंटेड सूट पहना हुआ है जबकि संजय दत्त सफेद रंग का कुर्ता पजामा पहने नजर आ रहे हैं। अभिनेता हमेशा से ही हर मोड पर अपनी बहनों की तारिफ करते हैं क्योंकि उनकी दोनों बहने एक्टर के बुरे वक्त में भी उनका पिलर बनकर खड़ी रही थी। यह तस्वीर देखकर फैंस ने भी राखी की बधाईंयां दी हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews