Sapna Chaudhary ने इस बॉलीवुड हिट गाने का बना डाला रीमिक्स, 13 अक्टूबर को होगी रिलीज

dancer-sapna-chaudhary-joined-congress-may-be-contest-lok-sabha-election

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट | Sapna Chaudhary का इस बार क टू बैक तीन धमाकेदार गाने लेकर आ रही हैं। बता दें कि ये तीनों गाने एक ही दिन रिलीज होंगे। जिनमें से एक पंजाबी फिल्म का गाना है तो दूसरा है हिंदी फिल्म के हिट गाने का हरियाणवी रीमिक्स है। बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सपना के इन गानों एक झलक देखने को मिली है। जिसे फैंस द्वारा खुब पसंद किया जा रहा है। दरअसल, इंडस्ट्री की खुबसुरत डांसर सपना चौधरी करोड़ों युवा दिलों की धड़कन हैं। जिन्हें देखने के लिए उनके फैंस बेसब्री से उनका इंतजार करते हैं। सपना चौधरी एक स्टेज डांसर है जो कि फिल्मों में आइटम गानों पर भी डांस कर चुकी है। उन्होंने इस सफलता को पाने के लिए काफी संघर्ष किया है और कभी पिछे मुड़कर नहीं देखा।

यह भी पढ़ें – मंदिर को अतिक्रमण बताते हुए रेलवे ने भगवान भेजा नोटिस, जानिए क्या है पूरा मामला

यह गाना आने वाले शुक्रवार को रिलीज हो जाएगा, जिसका टाइटल नाचो-नाचो। ये एक रीमेक सॉन्ग है जो कि सपना के फैंस के लिए ये किसी तोहफे से कम नहीं है। बता दें कि सपना अपने प्रशंसकों को दिवाली से पहले तोहफा देना चाहती है। जिसके लिए फैंस बड़ी बेसब्री से उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब वो गाना रिलीज होगा।

सपना ने अपनी करियर की शुरुआत हरियाणा के एक आर्केस्ट्रा “रागिनी” से की थी। करियर के शुरूआती दिनों में सपना हरियाणा में ही अलग-अलग हिस्सों में जा कर स्टेज पर डांस किया करती थी। जिसके बाद धीरे-धीरे सपना का डांस गाना “सॉलिड बॉडी” लोगों को खुब पसंद आया जिसके कारण वो सोशल मीडिया पर हिट हो गया। जिसके बाद अभिनेत्री के भाग्य चमक गए और वो अलग-अलग राज्यों समेत पुरे देश में जा कर परर्फाम करने लगी। जिससे सपना को डांसर के रूप में अलग पहचान मिल गई।

यह भी पढ़ें – रश्मिका मंदाना के इन बोल्ड लुक्स पर फिदा है फैंस, आप भी हो जाएंगे दीवाने

बात दें कि सपना चौधरी ने बॉलीवुड के कई फिल्मों में आइटम सांग किए जो लोगों को काफी ज्यादा पसंद आया था। जिससे उन्होंने लाखों लोगों का दिल जीता लिया। बता दें कि सपना को बचपन से ही डांस का बहुत शौक था और 2008 में पिता की मृत्यु के बाद पुरे परिवार का देखभाल करने के लिए सपना ने अपने सपने को ही प्रोफेशन बनाया और अपने परिवार की जिम्मेदारी को संभाला। वहीं, अपनी करियर के साथ-साथ उन्होंने सपना ने वीर के साथ साल 2020 में शादी रचाई थी लेकिन इस शादी को उन्होंने मीडिया से लेकर अपने फैंस तक से छुपाए रखा। जिसकी खास वजह उन्होंने बताया था कि वीर के घर में किसी की मौत हो गई थी इसलिए उन्होंने अपने शादी की खबर को छुपाना ही सही समझा था।

यह भी पढ़ें – Mental Health : चेक कीजिए अपनी मेंटल हेल्थ का ग्राफ

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews