मुसीबतों में Sapna Choudhary, गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने का आदेश, जानें पूरा मामला

Sapna Choudhary

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। हरियाणवी डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) अपने डांस को लेकर आए दिन चर्चा में बनी रहती है लेकिन इन दिनों वह मुसीबतों में घिरी हुई है। बताया जा रहा है कि डांसर सपना चौधरी के खिलाफ गिरफ्तार कर पेश करने का आदेश जारी किए गए है। दरअसल, एक्ट्रेस के ऊपर लाखों रुपए एठने के गंभीर आरोप लगाए गए है। साथ ही गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया है। ऐसे में सपना चौधरी को सोमवार के दिन कोर्ट में पेश होना था लेकिन वह नहीं हुई। ना ही उन्होंने कोई अर्जी दी। जिसके बाद कोर्ट ने सख्ती अपनाते हुए गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

मामला ये है –

डांसर और एक्ट्रेस सपना चौधरी के खिलाफ लखनऊ की एक अदालत ने गिरफ़्तारी वारंट जारी किया गया है। दरअसल, उनके खिलाफ ये आरोप लगाए गए है कि उन्होंने अपने डांस के जरिए लोगों से लाखों रुपए एठने का आरोप है। ऐसे में अब एक्ट्रेस पर गिरफ्तारी की तलवार लटकी हुई है।

अगर वो सोमवार के दिन अदालत में पेश हो जाती तो वह बच सकती थी लेकिन अब ना पेश होने का हर्जाना उन्हें भुगतना पड़ेगा। क्योंकि उन्होंने पेश ना होने की कोई अर्जी भी कोर्ट में नहीं दी। जिसके बाद कोर्ट ने सख्ती अपनाते हुए एक्ट्रेस के खिलाफ वारंट जारी करने के आदेश दिए।

Must read : Skin Care : खराब हो रहा है चेहरा का ग्लो? वजह हो सकती है ये 4 Vitamins की कमी

जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस सपना चौधरी ने 13 अक्टूबर 2018 को होने वाले शो के पैसे ले लिए थे लेकिन उसके बाद उन्होंने शो नहीं किया। दरअसल, सपना ने एडवांस रुपए लेकर अपनी प्रस्तुति शो में नहीं दी। ऐसे में शो के ऑर्गेनाइजर ने भी कई सारे टिकिट बेच दिए थे।

लेकिन प्रोग्राम जो 3 बजे शुरू होने वाला था वो रात तक भी शुरू नहीं हुआ क्योंकि डांसर पुरे दिन शो से गायब रही। ऐसे में धीरे धीरे हंगामा शुरू हो गया और लोगों को उनके पैसे भी वापस नहीं मिल सके। इस मामले के बाद 13 अक्टूबर 2018 को एक दरोगा ने आशियाना थाने में डांसर के खिलाफ केस दर्ज करवाया।

ऐसे में दरोगा ने डांसर पर आरोप लगाया कि उसने पैसे हड़पे है। क्योंकि सपना ने इस डांस शो के लिए भारी रकम ली थी। लेकिन उसके बाद भी उन्होंने शो नहीं किया। लोगों ने भी इस शो का 300 रुपए देकर टिकिट लिया था। ऐसे में अब इस मामले को लेकर एक्ट्रेस पर गिरफ़्तारी की तलवार लटकी हुई है। कोर्ट ने भी सपना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने के आदेश दिए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews