Sara Ali Khan Secrets: एक्ट्रेस ने खोले अपनी जिंदगी के मजेदार राज, बताया 400 रुपए बचाने का जुगाड़

Sara Ali Khan Secrets

Sara Ali Khan Secrets Reveal: बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाले फिल्म जरा हटके जरा बचके के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। ये एक पीरियड ड्रामा फिल्म है, जिसमें उन्हें विक्की कौशल के साथ देखा जाने वाला है। 2 जून को ये फिल्म सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है पर फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं।

फिल्म के प्रमोशन में जुटे सारा और विक्की को देश के कई शहरों में जनता से रूबरू होते हुए देखा गया। बीच एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ के कई सारे राज खोले हैं और बताया है कि वो किस तरह की हैं, इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने खुद को कंजूस भी बोल दिया है।

Sara Ali Khan Secrets का खुलासा

2023 आईफा अवार्ड में शामिल होने के लिए अबू धाबी पहुंची सारा ने एक मीडिया इंटरेक्शन के दौरान बताया कि मैं असल जिंदगी में बहुत ज्यादा कंजूस हूं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब मैं अबू धाबी आई तो मुझे डायरेक्ट दिनेश विजय ने एक वॉइस नोट भेजा और बताया कि रोमिंग सिर्फ 400 रुपए में आता है इसलिए वहां जाकर इसे ले लेना। पहुंचने के बाद जब मैंने पता किया तो मुझे बताया गया की 10 दिन के लिए 3000 रुपए देने होंगे। ये सुनकर मैंने सोचा कि मैं तो बस एक ही दिन के लिए आई हूं और फिर मैंने अपने हेयर ड्रेसर से हॉटस्पॉट लेकर अपना काम चलाया।

टॉवेल के लिए मां को फटकार

ये पहली बार नहीं है, जब सारा को अपने बिहेवियर के बारे में बात करते हुए देखा गया है। फिल्म के प्रमोशनल इवेंट के दौरान एक्ट्रेस ने बताया था कि एक बार उन्होंने अपनी मां को तौलिया खरीदने के लिए बहुत डांट लगाई थी। सारा ने कहा कि वो 1600 रुपए का टॉवल था अब आखिरकार एक तौलिया पर इतने पैसे खर्च क्यों करने हैं।

एक्ट्रेस का कहना है कि इस तरह के टॉवल वैनिटी वैन में फ्री मिल जाते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो सारा की फिल्म जरा हटके जरा बचके 2 जून को सिनेमाघर में रिलीज की जा चुकी है और अब तक इसे दर्शकों ने अच्छा रिस्पांस दिया है। ये 90 के दशक पर बनाई गई एक कहानी है जो तलाक पर आधारित है। ये फिल्म आपका भरपूर मनोरंजन करने वाली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews