रोमांटिक डेट पर साथ दिखे शुभमन गिल और सारा अली खान! ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

रोमांटिक डेट पर साथ दिखे शुभमन गिल और सारा अली खान! ट्विटर पर आई मीम्स की बाढ़

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में एकदिवसीय सीरीज के दौरान शानदार प्रदर्शन कर लौटे भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे शुभमन गिल फिलहाल ब्रेक पर है क्योंकि यूएई में खेले जा रहे एशिया कप 2022 की टीम का वह हिस्सा नहीं है। भारतीय टीम के पोस्टर बॉय गिल क्रिकेट में क्लासिकल बल्लेबाजी के अलावा अपने लुक्स और अफेयर की चर्चाओं के लिए सुर्खियों में छाए रहते है। हाल ही में क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की लाड़ली सारा तेंदुलकर से ब्रेक-अप की अफवाहों के बीच शुभमन को अब छोटे नवाब सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान के साथ एक रेस्टोरेंट में डिनर पर स्पॉट किया गया है।

— Arun (@ArunTuThikHoGya) August 29, 2022

यहां किसी फैन ने उनकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी और वह तस्वीर सोशल देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। वीडियो में सारा पिंक आउटफिट में नजर आईं और शुभमन व्हाइट-ग्रीन शर्ट में दिखे।

ये भी पढ़े … कमाल आर खान 2020 के विवादित ट्वीट के लिए मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार

इस दौरान सारा और शुभमन को एक साथ देखे जाने के बाद बहुत मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “लगता है शुभमन सारा से ऑब्सेस्ड हैं।” वहीं एक ने लिखा, “सारा तो सारा होती है, तेंदुलकर हो या खान।”

विजय देवरकोंडा को बताया था क्रश

सारा और शुभमन का रिश्ता कितना सीरियस है ये तो अभी ही वक्त बताएगा, लेकिन इस बीच लोगों को मजे लेने का टॉपिक मिल गया है। इससे पहले सारा का कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा गया था और हाल के दिनों में कॉफी विद करण में सारा ने विजय देवरकोंडा को डेट करने की बात कही थी। हालांकि, सारा भी एक क्रिकेट घराने से ही आती है, उनके दादाजी मंसूर अली खान पटौदी भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके है और उन्होंने भी बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मीला टैगोर से शादी की थी।

ये भी पढ़े … तेलंगाना इंटर सेकेंड ईयर के सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

उधर, शुभमन की बात करे तो भारतीय टीम के राइजिंग स्टार और सारा तेंदुलकर ने एक दूसरे को इंस्टाग्राम पर से अनफॉलो कर दिया था, जिसके बाद दोनों की ब्रेक-अप की अफवाहों से खबरों का बाजार गरम हो गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews