धुरंधर 2 की शानदार सफलता के बीच फिल्म की ऐक्ट्रेस सारा अर्जुन शनिवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। वह अपने पिता राज अर्जुन और मां सान्या के साथ यहां पहुंची थी। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वो भक्ति में डूबी हुई दिखाई दी।
बता दें कि ये पहली बार है जब सारा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। वो तड़के 4 बजे मंदिर पहुंची और भस्मारती में शामिल हुईं। करीब दो घंटे तक वो राजाधिराज की भक्ति में डूबी नजर आईं। इस दौरान उन्हें जय महाकाल का उद्घोष करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन की। मंदिर से उनकी तस्वीरें सामने आई है।
नंदी के कान में मांगी मुराद
आरती के बाद सारा ने नंदी जी के कान में अपनी मुराद भी मांगी। भस्मारती खत्म होने के बाद उन्होंने गर्भगृह की देहरी से बाबा को जल अर्पित किया। इस दौरान महाकाल के आशीर्वाद के रूप में मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत सत्कार कर प्रसाद दिया गया।

यहां आकर अच्छा लगा सारा
दर्शन करने के बाद सारा को ये कहते देखा गया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। महाकाल दर्शन कर उन्हें सुकून मिला। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने महाकाल से कुछ खास नहीं मांगा बस सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को अच्छा बताते हुए सराहना भी की।

कई फिल्मों में किया काम
धुरंधर 2 में हमजा की यालीना का किरदार निभाकर सारा ने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने तमिल, तेलुगू, और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। बहुत कम उम्र में फिल्मों और विज्ञापन से एक्ट्रेस ने अपना करियर शुरू किया था और अब वह दर्शकों के बीच खास जगह बना चुकी है।






