महाकाल मंदिर पहुंची ‘धुरंधर 2’ एक्ट्रेस सारा अर्जुन, नंदी के कान में बोली मनोकामना

धुरंधर 2 अभिनेत्री सारा अर्जुन शनिवार को महाकाल मंदिर दर्शन करने पहुंची। यहां उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वो भक्ति में डूबी नजर आईं।
Sara Arjun

धुरंधर 2 की शानदार सफलता के बीच फिल्म की ऐक्ट्रेस सारा अर्जुन शनिवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंची। वह अपने पिता राज अर्जुन और मां सान्या के साथ यहां पहुंची थी। उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान वो भक्ति में डूबी हुई दिखाई दी।

बता दें कि ये पहली बार है जब सारा ने बाबा महाकाल के दर्शन किए हैं। वो तड़के 4 बजे मंदिर पहुंची और भस्मारती में शामिल हुईं। करीब दो घंटे तक वो राजाधिराज की भक्ति में डूबी नजर आईं। इस दौरान उन्हें जय महाकाल का उद्घोष करते हुए पूरी श्रद्धा के साथ पूजन अर्चन की। मंदिर से उनकी तस्वीरें सामने आई है।

नंदी के कान में मांगी मुराद

आरती के बाद सारा ने नंदी जी के कान में अपनी मुराद भी मांगी। भस्मारती खत्म होने के बाद उन्होंने गर्भगृह की देहरी से बाबा को जल अर्पित किया। इस दौरान महाकाल के आशीर्वाद के रूप में मंदिर समिति की ओर से उनका स्वागत सत्कार कर प्रसाद दिया गया।

sara arjun

यहां आकर अच्छा लगा सारा

दर्शन करने के बाद सारा को ये कहते देखा गया कि उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा लगा। महाकाल दर्शन कर उन्हें सुकून मिला। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने महाकाल से कुछ खास नहीं मांगा बस सभी के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता की कामना की। उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं को अच्छा बताते हुए सराहना भी की।

dhurandhar 2 actress

कई फिल्मों में किया काम

धुरंधर 2 में हमजा की यालीना का किरदार निभाकर सारा ने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। हिंदी के साथ-साथ उन्होंने तमिल, तेलुगू, और मलयालम फिल्मों में भी काम किया है। बहुत कम उम्र में फिल्मों और विज्ञापन से एक्ट्रेस ने अपना करियर शुरू किया था और अब वह दर्शकों के बीच खास जगह बना चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews