Sara Cannes 2023 look: रेट्रो साड़ी लुक में सारा अली खान का जलवा, फैंस को आई दादी शर्मिला टैगोर की याद

Sara Cannes 2023 look

Sara Cannes 2023 look Pics: 16 मई से फ्रेंच रिवेरा में कान्स फिल्म फेस्टिवल 2023 की शुरुआत हो गई है और शुरुआती 24 घंटे के अंदर ही सारा अली खान ने अपने डेब्यू से धमाल मचा दिया है। सबसे पहले उन्होंने दुल्हन के अवतार में फिल्म फेस्टिवल में एंट्री ली थी। दूसरे दिन वह यहां पर ब्लैक आउटफिट में नजर आई। हालांकि, कुछ लोगों को उनका अंदाज पसंद नहीं आया लेकिन अब जब उन्होंने साड़ी पहनकर रेट्रो लुक में एंट्री ली तो हर कोई उनका दीवाना हो गया।

सारा अली खान ने क्रीम से कलर की खूबसूरत साड़ी में अपनी दिलकश तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वह बहुत स्टनिंग लग रही हैं और उनका रेट्रो लुक को देखकर हर कोई फिदा हो रहा है। तस्वीरें सामने आने के बाद एक्ट्रेस की तुलना उनकी दादी शर्मिला टैगोर से की जा रही है।

यहां देखें Sara Cannes 2023 look

अबू जानी संदीप खोसला के आउटफिट में सारा अपने ग्लैमर का तड़का लगाते हुए नजर आ रही हैं। इंस्टाग्राम पर उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनका लुक बहुत ही जबरदस्त दिखाई दे रहा है। तस्वीरों के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा मुझे लगता है कि आप यह कर सकते हैं। एक तस्वीर में उन्हें सीढ़ियों पर खड़े होकर साड़ी का पल्ला लहराते हुए देखा जा रहा है। वहीं एक तस्वीर में वो समंदर के किनारे खड़ी हुई हैं।

शर्मिला टैगोर से हुई तुलना

तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस ने इस पर कमेंट करना शुरू कर दिए हैं और हर कोई सारा की खूबसूरती की तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा शर्मिला टैगोर जैसी हेयर स्टाइल बनाई है। दूसरे यूजर ने कहा एकदम दादी की कॉपी लग रही है। एक अन्य ने कहा कि बिल्कुल 60-70 के दशक का लुक है और पहली तस्वीर बहुत ही शानदार है।

कान्स में सारा का डेब्यू

बता दें कि सारा अली खान ने साल 2023 के कान्स में अपना डेब्यू किया है, वह पहली बार इस फंक्शन में नजर आई हैं। सबसे पहले वह आइवरी रंग के लहंगे में रेड कारपेट पर नजर आई थी। यहां पर उन्होंने सब को नमस्ते कहा और इसके बाद ब्लैक कलर के आउटफिट में वह खूबसूरत लग रही थी।

ये एक्ट्रेस होंगी शामिल

सारा के अलावा बॉलीवुड की दूसरी एक्ट्रेस भी इस साल फिल्म फेस्टिवल में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें अनुष्का शर्मा, ईशा गुप्ता, दीपिका पादुकोण और मृणाल ठाकुर का नाम शामिल है। उर्वशी रौतेला को भी पहले दिन अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरते हुए देखा गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews