सारा तेंदुलकर ने मल्टीकलर मिरर वर्क लहंगा पहनकर बटोरी सुर्खियां, दुल्हन सानिया चंडोक से ज्यादा हुईं उनके लुक की चर्चा

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी से पहले हल्दी की रस्म का आयोजन हुआ। इस फंक्शन में सबकी निगाहें अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर पर टिक गईं, जो एक खूबसूरत मल्टीकलर मिरर वर्क लहंगे में पहुंचीं और उन्होंने अपने शानदार लुक से सारी लाइमलाइट बटोर ली।
सारा तेंदुलकर ने मल्टीकलर मिरर वर्क लहंगा पहनकर बटोरी सुर्खियां, दुल्हन सानिया चंडोक से ज्यादा हुईं उनके लुक की चर्चा

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के घर इन दिनों शादी की शहनाइयां गूंज रही हैं। उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। 3 मार्च को आयोजित हुई हल्दी सेरेमनी में पूरा परिवार पारंपरिक परिधानों में नजर आया, लेकिन सारी महफिल अर्जुन की बहन सारा तेंदुलकर ने लूट ली।

सारा ने अपने भाई की हल्दी के लिए एक बेहद आकर्षक और वाइब्रेंट मल्टीकलर लहंगा चुना, जिस पर किया गया मिरर वर्क सबका ध्यान खींच रहा था। जैसे ही वह अपनी मां अंजलि तेंदुलकर के साथ वेन्यू पर पहुंचीं, सारे कैमरे उनकी तरफ घूम गए।

मिरर वर्क लहंगे में सारा का जलवा

सारा तेंदुलकर ने अपने इस पारंपरिक लुक को बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ कैरी किया। उनके लहंगे में कई रंगों का इस्तेमाल किया गया था, जो हल्दी के फंक्शन के हिसाब से एकदम परफेक्ट लग रहा था। इस आउटफिट के साथ उन्होंने अपने मेकअप को काफी सटल रखा, जिसमें उन्होंने अपनी आंखों को खास तौर पर हाईलाइट किया था।

ज्वेलरी की बात करें तो सारा ने लहंगे के साथ गोल्डन और डायमंड की ज्वेलरी पहनी थी। वहीं, हेयरस्टाइल में उन्होंने सामने से स्लीक लुक रखते हुए पीछे चोटी बनाई थी, जो उनके पूरे लुक को कॉम्प्लिमेंट कर रही थी।

दुल्हन-दूल्हे से ज्यादा बहन ने खींचा ध्यान

इस सेरेमनी में दूल्हा बने अर्जुन तेंदुलकर और दुल्हन सानिया चंडोक भी बेहद आकर्षक लग रहे थे, लेकिन सारा का ग्लैमरस अंदाज इतना प्रभावी था कि उन्होंने होने वाले दूल्हा-दुल्हन की लाइमलाइट भी अपनी ओर खींच ली। सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनकी खूबसूरती की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वहीं, सचिन तेंदुलकर की पत्नी और सारा की मां अंजलि तेंदुलकर भी किसी से कम नहीं लग रही थीं। उन्होंने इस मौके के लिए एक हैवी शरारा सेट पहना था, जिसमें वह काफी खूबसूरत दिख रही थीं। हालांकि, यह कहना गलत नहीं होगा कि यह फंक्शन पूरी तरह से सारा तेंदुलकर के नाम रहा।

Banshika Sharma
लेखक के बारे में
Banshika Sharma

कंटेंट राइटर

मेरा नाम बंशिका शर्मा है। मैं एमपी ब्रेकिंग न्यूज़ में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हूँ। मुझे समाज, राजनीति और आम लोगों से जुड़ी कहानियाँ लिखना पसंद है। कोशिश रहती है कि मेरी लिखी खबरें सरल भाषा में हों, ताकि हर पाठक उन्हें आसानी से समझ सके। View all posts by Banshika Sharma →
Follow Us :GoogleNews