Varun Dhawan House: जुहू के लग्जरी 4BHK घर में रहते हैं वरुण धवन, कीमत कर देगी हैरान

Varun Dhawan House

Varun Dhawan House Pics: वरुण धवन का नाम बॉलीवुड के उभरते और चमकते हुए सितारों में शामिल है। बेहतरीन फिल्मों के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। अक्सर ही वह अपने बिंदास लुक से फैंस का दिल जीत लेते हैं।

फैंस के बीच हमेशा चर्चा में बना रहने वाला यह कलाकार बहुत आलीशान जिंदगी जीता है। वरुण धवन अपनी फिल्मों के लिए कितनी फीस लेते हैं। उतने ही महंगे घर में वो रहते भी हैं। आज हम आपको उनके घर के अंदर की लग्जरियस तस्वीरें दिखाते हैं और उनके घर की कीमत जानकर आप चौंक जाएंगे।

Varun Dhawan

लग्जरियस है वरुण धवन का घर

कुछ समय पहले ही वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा अपने पेरेंट्स के घर से नए घर में शिफ्ट हुए हैं और उनके इस घर को एक्टर की मां करुणा धवन ने ही डिजाइन किया है। मुंबई के सबसे पॉश इलाके जुहू के बायलेंस में यह घर मौजूद है और इसके अंदर के लग्जरी नजारे किसी को भी दीवाना बना सकते हैं।

Varun Dhawan

लेविश लुक

इस घर की सबसे बड़ी खासियत इसका लेविश लुक है। यहां के बड़े-बड़े कमरे, फिटनेस स्पेस और पॉजिटिव वाइब्स किसी को भी दीवाना कर सकती है। यहां पर लग्जरी और एक्सपेरिमेंटल दोनों ही तरह की चीजें देखने के लिए मिल जाएगी।

Varun Dhawan

करोड़ों का है घर

घर के लिविंग रूम की बात करें तो इसका व्हाइट स्कीम लग्जरी फील देता है। हाईबैक सोफा इसे खूबसूरत लुक देता है। यहां पर विंटेज कैबिनेट भी दिखाई देते हैं और डायनिंग एरिया में कंफर्टेबल डाइनिंग टेबल भी मौजूद है।

Varun Dhawan

एक्टर के घर की कीमत की बात करें तो इस लग्जरी हाउस के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपए की कीमत चुकाई है। 4 बीएचके का यह घर इतना शानदार है कि यहां मौजूद लगभग हर स्पॉट तस्वीरें क्लिक कराने के लिए परफेक्ट है। एक्टर का नाम इंडस्ट्री के कामयाब एक्टर्स के लिस्ट में शुमार है और उनकी नेटवर्थ 216 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है।

View this post on Instagram

A post shared by VarunDhawan (@varundvn)

Varun Dhawan

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews