आइफा अवार्ड्स 2022 : अभिषेक बच्चन को नाचता देख, अपनी सीट पर थिरकने लगी ऐश्वर्या, देखे वीडियो

आइफा अवार्ड्स 2022 : अभिषेक बच्चन को नाचता देख, अपनी सीट पर थिरकने लगी ऐश्वर्या, देखे वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। अबू धाबी में आइफा अवार्ड्स 2022 के लिए बॉलीवुड सितारों का जमावड़ा लगा, जहां रेड कारपेट से लेकर स्टेज परफॉरमेंस तक स्टार्स ने रौनक जमाई। फंक्शन के दौरान सलमान खान, अनन्या पांडे, सारा अली खान सहित कई बॉलीवुड के कई सितारों ने आईफा में अपने धमाकेदार परफॉरमेंस से महफिल लूटी।

इस बीच जूनियर बच्चन भी ऐश्वर्या संग इस ग्रैंड समारोह में पहुंचे। इस बीच अवार्ड शो में अभिषेक ने स्टेज पर परफॉर्म भी किया। जब वह परफॉरमेंस दे रहा थे तब उनकी पत्नी ऐश्वर्या काफी एक्ससिटेड नजर आई। अपनी परफॉरमेंस के दौरान अभिषेक ने स्टेज के नीचे भी आकर डांस किया, उस समय ऐश्वर्या भी अपनी सीट से अभिषेक के साथ थिरकती हुई नजर आई। बाद में अभिषेक ने बड़े प्यार से अपनी पत्नी के गालों पर हाथों से दुलार भी दिखाया।

तो आइये आप ही क्यों इस मोमेंट को मिस करते है, देखिये कैसे किया बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी ने एन्जॉय।

आपको बता दे, इस बार समारोह में देशभक्ति फिल्मों का दबदबा रहा वहीं सामाजिक मुद्दे को लेकर बनाई गई मिमी के लिए कृति सैनन को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया। विक्की कौशल को फिल्म सरदार उद्धम सिंह के लिए बेस्ट एक्टर अवार्ड से नवाजा गया।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews