Ananya Panday को देख Aryan Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

Ananya Panday को देख Aryan Khan ने दिया ऐसा रिएक्शन, वीडियो देख हैरान हुए फैंस

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अक्सर ही सुर्खियों का हिस्सा रहती हैं। कभी वो अपनी एक्टिंग तो कभी को स्टार्स के साथ रिश्ते को लेकर चर्चा बटोरती हैं। वहीं बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) भी हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दोनों स्टार किसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसे देख कर यूजर्स हैरान हैं।

सोशल मीडिया कर वायरल हुए वीडियो में आर्यन खान एक्ट्रेस को पूरे एटीट्यूड में इग्नोर करते दिखाई दे रहे हैं। अनन्या के बिल्कुल सामने से निकलने के बाद भी आर्यन ने ना ही उनसे बात की और ना ही उनकी तरफ देख कर किसी तरह का रिएक्शन दिया। फैंस को आर्यन का ये रिएक्शन बहुत पसंद आ रहा है और वो उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Must Read- सिंगर उदित नारायण की हालत गंभीर, आया हार्ट अटैक! जानें क्या है सच्चाई

ये वीडियो फिल्म माजा मा की स्क्रीनिंग के दौरान का है। इस इवेंट में आर्यन खान अपनी बहन सुहाना खान के साथ पहुंचे थे। देखा जा सकता है की आर्यन सामने से आ रहे है और अनन्या का फेस उन्ही की तरफ है लेकिन वो एक्ट्रेस को बिना एंटरटेन की वहां से आगे बढ़ जाते हैं।

सभी जानते हैं कि आर्यन खान को अनन्या पांडे ने करण जौहर के शो कॉफी विद करण में अपना क्रश बताते हुए बहुत क्यूट कहा था। क्रश वाला मैटर आगे बढ़ने की बात पर उन्होंने ये आर्यन से पूछने को कहा था। अनन्या, सुहाना खान की बहुत अच्छी दोस्त हैं और पूरे परिवार के साथ उनका बॉन्ड काफी अच्छा है। इन सब के बावजूद अनन्या को इस तरह से इग्नोर कर आर्यन का आगे बढ़ जाना सभी को हैरान कर रहा है।

ये पहली बार नहीं है जब आर्यन और अनन्या एक साथ सुर्खियों में आए हैं। इसके पहले भी जब आर्यन ड्रग्स मामले में जेल गए थे तब अनन्या और उनके बीच ड्रग्स को लेकर बातचीत करने की जानकारी सामने आई थी। ये कहा जा रहा था कि आर्यन ने अनन्या से ड्रग्स के जुगाड़ के बारे में जानकारी ली थी। अनन्या ने उन्हें ये कहा था कि वो अरेंजमेंट कर देंगी। इस मामले में एक्ट्रेस से NCB ने पूछताछ भी की थी। पूछताछ में अनन्या ने इन बातों को मजाक में बोलने के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी थी। कुछ दिनों बाद आर्यन को भी क्लीनचिट मिल गई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews