एयरपोर्ट पर Kareena Kapoor को अकेला देख फैंस ने कर दी ऐसी हरकत, गुस्से में दिखीं एक्ट्रेस

एयरपोर्ट पर Kareena Kapoor को अकेला देख फैंस ने कर दी ऐसी हरकत, गुस्से में दिखीं एक्ट्रेस

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor) हमेशा ही सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह कहीं भी जाएं पैपराजी उन्हें ढूंढ ही लेते हैं और तस्वीरें लेने लगते हैं। करीना को हमेशा ही मीडिया और फैंस के साथ अच्छा व्यवहार करते हुए देखा जाता है। कुछ मिनट के लिए ही लेकिन वो रुककर तस्वीरें क्लिक करा ही लेती है। लेकिन इस बार एक्ट्रेस का जो वीडियो सामने आया है उसमें वह थोड़ी मुश्किलों में दिख रही हैं।

मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंची करीना कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अपनी गाड़ी से उतर कर करीना कपूर अकेले ही फ्लाइट पकड़ने के लिए जाने लगी। जैसे ही लोगों ने उन्हें देखा तो उनके साथ सेल्फी लेने वालों की भीड़ इकट्ठा हो गई।

Must Read- Ujjain : महाअष्टमी पर देवी महामाया और महालाया को लगा मदिरा का भोग, हुई नगर पूजा की शुरुआत

वीडियो में दिख रहा है कि करीना कपूर के साथ फोटो और वीडियो लेने के चक्कर में कोई उनका हाथ खींच रहा है तो कोई उनसे टकरा रहा है। इस दौरान बेबो का पर्स भी उनके कंधे से गिर गया जिसे उन्होंने संभाला। फैंस की हरकत देखने के बाद करीना गुस्से में नजर आ रही है और वहां से निकलने की कोशिश कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद नेटीजंस ने फैंस के इस बर्ताव को गलत ठहराते हुए कहा है कि लोगों को सेलिब्रिटीज को इस तरह से परेशान नहीं करना चाहिए। वीडियो में करीना कपूर का एयरपोर्ट लुक भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यहां पर फुल व्हाइट लुक में पहुंची करीना ने व्हाइट ट्राउजर के साथ व्हाइट शर्ट और स्वेटर पहना था, उनके स्निकर्स भी सफेद रंग के ही थे। लाइट मेकअप के सनग्लासेज लगाए वो बहुत खूबसूरत दिखाई दीं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews