Shehnaaz Gill का वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, एक्ट्रेस को सुनाई खरीखोटी

Shehnaaz Gill का वीडियो देख भड़के सोशल मीडिया यूजर्स, एक्ट्रेस को सुनाई खरीखोटी

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। इसके अलावा वह सोशल मीडिया के जरिए भी फैंस के बीच छाई रहती हैं। उनके क्यूट अंदाज को हर कोई पसंद करता है। लेकिन इस बार अपने एक वीडियो के चलते शहनाज गिल ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं।

पंजाब की कटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज गिल जब भी मीडिया से मुलाकात करती हैं तो हंसते मुस्कुराते हुए सभी बातों का जवाब देती हैं। हमेशा रिस्पांस करने वाली शहनाज गिल का इस वीडियो में दिख रहा एटीट्यूड फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आया है और उन्होंने शहनाज को घमंडी बोल दिया है।

Must Read- Intermittent Fasting की मदद से एक हफ्ते में कम करें वजन, ऐसे फॉलो करें टिप्स

वीडियो में देखा जा सकता है कि अपनी वैनिटी वैन की ओर जा रही शहनाज से फोटोग्राफर फोटो के लिए पोज देने को कहते हैं। शहनाज उन्हें यह कहकर मना कर देती हैं कि वह भी काम कर रही हैं, पोज बाद में देंगी। सोशल मीडिया यूजर्स को शहनाज का यह जवाब रास नहीं आया और बात तब और भी बढ़ गई जब एक व्यक्ति ने एक्ट्रेस से यह पूछ लिया कि आप कैसी हैं? इसके जवाब में शहनाज ने कहा कि अगर मैं बोलूं ठीक नहीं हूं, तो क्या दवाई दोगे। इस पर किसी ने जवाब दिया कि दवाई नहीं हम दुआ करेंगे। जिस पर शहनाज यह कहते दिखाई दी कि दुआ क्या ही करोगे और वह फिर अपनी वैनिटी में चली गई।

View this post on Instagram

A post shared by instabuzz (@instabuzz09)

सोशल मीडिया पर जब शहनाज का यह वीडियो सामने आया तो तुरंत ही वायरल हो गया। यूजर्स का कहना था कि इतना घमंड अच्छा नही है और कोई उन्हें घमंडी कहता दिखाई दिया। इसके पहले शहनाज गिल, सिद्धार्थ शुक्ला की डेथ एनिवर्सरी पर सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की पोस्ट नहीं डालने और परिवार के साथ प्रेयर मीट में शामिल नहीं होने की वजह से भी चर्चा में आई थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews