सुपरहिट कॉमेडी ड्रामा Bhagam Bhag का बनेगा सीक्वल, एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाएगी ये जबरदस्त तिकड़ी

अपनी शानदार कॉमेडी फिल्म 'भागम भाग' से अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। अब एक बार फिर यह तिकड़ी फिल्म के सीक्वल के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
Bhagam Bhag

Bhagam Bhag 2: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कॉमेडी के बादशाह के नाम से मशहूर परेश रावल, गोविंदा और अक्षय कुमार ने अपने अलग-अलग फिल्मों के जरिए दर्शकों को खूब गुदगुदाया है। अलग-अलग फिल्में करने के अलावा इन लोगों ने एक साथ भी फिल्मों में काम किया है। ‘भागम भाग’ ऐसी फिल्म थी, जिसमें इन तीनों की तिकड़ी ने अपनी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया था।

प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। सोशल मीडिया पर अभी भी इसके मीम वायरल होते रहते हैं। अब जरा सोचिए अगर इन तीनों शानदार कलाकारों की तिकड़ी एक बार फिर अपने गजब के कॉमिक टाइमिंग के साथ स्क्रीन पर वापस लौटी, तो दर्शकों का क्या हाल होगा। जाहिर सी बात है दर्शन हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। फिल्म के बारे में ऐसी ही जानकारी सामने आ रही है कि यह तिकड़ी एक बार पर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने वाली है।

‘भागम भाग 2’ के राइट्स (Bhagam Bhag)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘भागम भाग’ का सीक्वल जल्दी दर्शकों के लिए पेश किया जाने वाला है। 20 साल बाद अक्षय कुमार, गोविंदा और परेश रावल एक बार फिर दर्शकों को गुदगुदाते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म के राइट्स रोअरिंग रोवर प्रोडक्शंस द्वारा खरीदने की बात सामने आई है जिससे वह शेमारू एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर बनाएंगे।

स्क्रिप्ट हो रही तैयार

हम सभी जानते हैं कि अक्षय कुमार ‘हेरा फेरी’ और ‘भागम भाग’ दोनों ही फ्रेंचाइजी के अपने अधिकारों को तय कर चुके हैं। फिलहाल लेखकों के साथ मिलकर फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम किया जा रहा है। पहले सीजन को देखते हुए नई फिल्म की कहानी में नए मोड़ दिए जाएंगे।

कब आएगी फिल्म

‘भागम भाग’ को दर्शकों के लिए कब पेश किया जाएगा अगर इसकी बात करें, तो फिलहाल जो प्लान बनाया गया है। वह अगर सही चलता रहा तो 2025 के अंत तक इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी और यह 2026 में रिलीज हो सकती है। स्क्रिप्टिंग का काम पूरा होते ही डायरेक्शन का काम शुरू किया जाएगा और शूटिंग पूरी होते ही दर्शकों को एक बार फिर जबरदस्त कॉमेडी का आनंद लेने को मिलेगा।

हाउसफुल 5 कर रहे अक्षय कुमार

अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें कॉमेडी ड्रामा ‘खेल-खेल’ में देखा गया था, जो अगस्त के महीने में रिलीज हुई थी। फिलहाल वह ‘हाउसफुल 5’ की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं,जो उनकी लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी है। इसके अलावा उन्हें ‘वेलकम टू द जंगल’ और ‘भूत बंगला’ में देखा जाएगा। यह दोनों ही फिल्में कॉमेडी रहने वाली है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews