Shah Rukh Khan: ‘दिल ले गई ले गई’ गाने पर किंग खान का डांस, फैंस बोले- वापस आ गया राहुल

Shah Rukh Khan: ‘दिल ले गई ले गई’ गाने पर किंग खान का डांस, फैंस बोले- वापस आ गया राहुल

Shah Rukh Khan : मुंबई में नीता मुकेश अंबानी ने कल्चरल सेंटर की ग्रैंड ओपनिंग का आयोजन किया है। इस अवसर पर बॉलीवुड से लेकर कई हॉलीवुड स्टार भी शामिल हो रहे हैं। जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया जमकर वायरल हो रही है। इस इवेंट में कुछ जाने-माने नाम जैसे अभिषेक बच्चन, अजय देवगन, कजोल, जैकलीन फर्नांडिस, रिचा चड्ढा, माधुरी दीक्षित, साजिद नाडियाडवाला आदि शामिल हुए थे। इसके अलावा, कुछ हॉलीवुड सेलेब्रिटी भी इसमें शामिल हुए हैं।

Shah Rukh Khan ने जमाई महफिल

इसी कड़ी में शाहरुख खान भी इस इवेंट में पहुंचे, जहां उन्होंने शाम को और भी ज्यादा रंगीन बना दिया। दरअसल, किंग खान ने अपने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के गाने ‘ले गई ले गई’ पर जमकर डांस किया है। इस वीडियो में वह अपनी यादगार फिल्म के इस प्रसिद्द गाने पर कोरियोग्राफर श्यामक दावर और अनीशा दलाल के साथ झुमते नजर आ रहे हैं। अनीशा दलाल को देखकर शाह रुख और श्यामक डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनका वही जोश देखने को मिल रही हैं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पठान के गाने पर मचाया धमाल

इस दौरान किंग खान ब्लैक टी-शर्ट और लूस ट्राउजर पहने नजर आ रहे हैं। साथ ही, अपने बिखरे हुए बालों और वाइट शूज के साथ लुक को कम्प्लीट किया है। केवल इतना ही नहीं, इससे पहले यानि NMACC के दूसरे दिन भी किंग खान ने रणवीर सिंह और वरुण धवन के साथ पठान के गाने पर डांस कर महफिल जमा दी थी।

View this post on Instagram

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

यूजर ने किया ये कमेंट

सोशल मीडिया पर अब तक इसे लाखों फैंस द्वारा देखा जा चुका है। जिनपर उनके कमेंट्स भी आ रहे हैं। बता दें कि अभिनेता के परफॉर्मेंस लोगों को बेहद पसंद आई है और वे इसका भरपूर आनंद ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- OMG राहुल वापस आ गया है। इस तरह की बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के बीच डांस परफॉर्मेंसेस काफी रोचक होते हैं और फैंस को बेहद मजा आता है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews