
Shah Rukh Khan Injured : बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के संबंध में बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अभिनेता अमेरिका में शूटिंग के दौरान घायल हो गए। जिससे उनके नाक पर गंभीर चोट आई है। जिसके कारण उनके नाक से खून निकलना शुरू हो गया। जिससे पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। वहीं, फिल्म की टीम द्वारा SRK को तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके नाक की छोटी सी सर्जरी की।

मुंबई लौटे वापस
वहीं, अभिनेता मुंबई में स्थित अपने आवास मन्नत वापस लौट आए हैं। फिलहाल, सर्जरी करने वाली डॉक्टरों की टीम ने जानकारी दी है कि उनकी तबीयत अभी पहले से बेहतर है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। ईटाइम्स के मुताबिक, किंग खान अमेरिका के लॉस एंजिलिस में अपने एक प्रोजेक्ट की शूट पर थे। इस दौरान उनकी नाक पर चोट लग गई।
पहले भी हो चुके हैं घायल
बता दें कि इससे पहले भी कई दफा शुटिंग के दौरान शाहरुख खान घायल हो चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता की 8 बार सर्जरी हो चुकी है। वो फिल्म रईस से लेकर चेन्नई एक्सप्रेस तक में भी इंजर्रड हो चुके हैं।
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

