शाहरुख खान की जवान का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ हुआ रिलीज, ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

शाहरुख खान की जवान का पहला गाना ‘जिंदा बंदा’ हुआ रिलीज, ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

Shah Rukh Khan Starrer Jawan First Song Zinda Banda Release : शाहरुख खान की फिल्म पठान की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद दर्शक बेसब्री से उनकी फिल्म जवान का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच फिल्म का पहला गाना जिंदा बंदा आज दोपहर 12:50 पर रिलीज हो चुकी है। जिसके बाद से जवान ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। बता दें कि मूवि बड़े पर्दे पर 7 सितंबर को रिलीज की जाएगी। फिल्म की खास बात यह है कि शाहरुख खान 31 साल बाद बाल्ड लुक में नजर आएंगे।

Jawan Release Postponed Jawan Storyline

ट्विटर पर कर रहा ट्रेंड

दरअसल, शाहरुख खान ने आज सुबह एक तस्वीर के साथ ट्वीट किया। जिसमें लिखा, “जवान की आवाज़. गाना आज दोपहर 12:50 पर रिलीज़ होगा।” साथ ही, उसमें उन्होंने फिल्म की जानकारी देते हुए बताया कि गाना को तीन भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। जिसमें हिंदी,  तमिल और तेलुगू शामिल है। केवल गाना ही नहीं यह फिल्म भी इन तीन भाषाओं में रिलीज की जाएगी।

किंग खान ने इस अंदाज में किया शुक्रिया

वहीं, शाहरुख खान ने सॉन्ग रिलीज होने के ठीक एक मिनट बाद यानि दोपहर 12.51 पर एक अन्य पोस्ट में तस्वीर के साथ ट्वीट किया। जिसमें लिखा है, “उसूलों पर जहाँ आँच आए टकराना ज़रूरी है जो ज़िंदा हो तो फिर ज़िंदा नज़र आना ज़रूरी है। तह-ए-दिल से आपका शुक्रिया वसीम बरेलवी साब जो आपने हमें अपने इस मुकम्मल शेर को इस्तेमाल करने और इसके साथ थोड़ी गुस्ताखी करने की इजाज़त दी। गाने के बोल हैं इरशाद कामिल साब के, और संगीत दिया है अनिरुद्ध ने। पेश है. ज़िंदा बंदा !”

जवान की स्टार कास्ट

एटली की लिखी और डायरेक्ट की गई यह एक एक्शन थ्रिलर मूवी है। इसे हिंदी के अलावा तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। शाहरुख खान फिल्म में डबल रोल में नजर आएंगे। वहीं, विजय सेतुपति विलेन का किरदार निभाते दिखेंगे और नयनतारा अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इसके अलावा प्रियामणि, सान्या मल्होत्रा, सुनील ग्रोवर, योगी बाबू समेत कई सितारे फिल्म में दिखाई देंगे। दीपिका का कैमियो भी मूवी में दिखाया जाएगा, जिसके लिए उन्होंने कुछ दिन पहने चेन्नई में शूट किया है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews