IFFI 2023 में हादसे का शिकार हुए शाहिद कपूर, डांस करते समय बिगड़ा बैलेंस

IFFI 2023

IFFI 2023 Shahid Kapoor: गोवा में 54 वां इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल शुरू हो चुका है और यहां पर कई सारे बॉलीवुड सितारों को स्टेज पर जबरदस्त परफॉर्मेंस करते हुए देखा जा रहा है। सारा अली खान और शाहिद कपूर जैसे सितारे यहां पहुंच चुके हैं और सलमान खान को भी यहां पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए देखा गया। इस इवेंट की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसी बीच शाहिद कपूर की डांस करते हुए तस्वीर और वीडियो भी सामने आई है जिनमें से कुछ ने लोगों को हैरान कर दिया है।

स्टेज पर गिर पड़े शाहिद

शाहिद कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के चर्चित एक्टर्स में से एक हैं। IFFI 2023 से उनकी कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है, जिन्हें फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, यहां पर डांस परफॉर्मेंस के दौरान एक्टर एक छोटे से हादसे का शिकार हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक वह स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे। तभी उनका बैलेंस बिगड़ गया और वो धड़ाम से स्टेज पर गिर गए। हालांकि, एक्टर ने तुरंत ही खुद को संभाल लिया और वापस से डांस करने लगे। यहां पर उन्हें अपनी फिल्मों के कई गानों पर डांस करते हुए देखा गया।

[dgv_vimeo_video id=”887149155″]

एक्टर का वर्क फ्रंट

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो इस समय वह अपने वीडियो के चलते चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि, अपने डांस परफॉर्मेंस से उन्होंने दर्शकों का दिल भी जीत लिया है। वहीं उनके वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही ‘देवा’ में दिखाई देंगे जो साल 2024 में रिलीज की जा सकती है। इसके पहले उन्हें अपनी वेब सीरीज ‘ब्लडी डैडी’ के जरिए धमाल मचाते हुए देखा जा चुका है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews