लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में शाहिद कपूर ने घुमाया बल्ला, वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

शाहिद कपूर अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। सोशल मीडिया पर फिलहाल उनकी कुछ तस्वीरें वायरल हो रही है। इनमें वो क्रिकेट के मैदान पर बल्ला घुमाते नजर आ रहे हैं।
Shahid Kapoor

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी शानदार एक्टिंग और डैशिंग लुक से हमेशा लोगों का दिल जीत लेते हैं। हमने उन्हें बड़े पर्दे पर क्रिकेट खेलते हुए भी देखा है। 2022 में आई फिल्म जर्सी में उनका यह अवतार देखने को मिला था।

शाहिद को क्रिकेटर के रूप में लोगों ने काफी पसंद किया था। रियल लाइफ में लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में नजर आए हैं। सोशल मीडिया पर उन्होंने तस्वीरें शेयर की है। यहां उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद एक्टर की यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। क्रिकेट यूनिफॉर्म में एक्टर को देखने के बाद लोग काफी एक्साइटेड नजर आए। उनके साथ एक पूर्व इंग्लिश क्रिकेटर की तस्वीर भी नजर आ रही है।

शाहिद कपूर ने खेला क्रिकेट (Shahid Kapoor)

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के ऑफिशियल एक्स हैंडल पर कुछ तस्वीरें सामने आई है। इन तस्वीरों में पूरे ड्रेस में शाहिद कपूर बल्ला घुमाते नजर आ रहे हैं। शाहिद का मजाकिया अंदाज और ग्राउंड की मस्ती साफ तौर पर दिखाई दे रही है। एक तस्वीर में उन्हें इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज स्टीवन फिन से हाथ मिलाते देखा जा रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया ‘आज क्रिकेट के घर में शाहिद कपूर का खेलना शानदार है।’

साथ नजर आई मीरा राजपूत

इन तस्वीरों को शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है। जर्सी पहनकर वो ग्राउंड में पोज देते दिखाई दे रहे हैं। एक तस्वीर में उनके हाथ में बल्ला है और वह ग्राउंड में जा रहे हैं। मीरा राजपूत के साथ भी उन्हें पोज देते हुए देखा गया। तस्वीरों के साथ एक्टर ने कैप्शन में लिखा क्या शानदार दिन था।

एक्टर का वर्क फ्रंट

शाहिद कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी आगम में फिल्म की तैयारी में जुटे हुए हैं। विशाल भारद्वाज एक रोमांटिक फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें कृति सेनन के साथ उनकी जोड़ी नजर आएगी। उन्हें कॉकटेल 2, फर्जी 2 और अर्जुन उस्तरा जैसी फिल्मों में देखा जाने वाला है। दर्शक बेसब्री से इन फिल्मों का इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews