Shahid Kapoor Tweet: ब्लू टिक खोने पर कबीर सिंह बने शाहिद, Elon Musk को दी वार्निंग

IFFI 2023

Shahid Kapoor Tweet Viral: इस समय सबसे ज्यादा जिस चीज की चर्चा हो रही है वह है ट्विटर का ब्लू टिक। दरअसल, नई सब्सक्रिप्शन पॉलिसी के चलते ट्विटर की ओर से सोशल मीडिया पर जितने भी वेरीफाई अकाउंट है उनसे ब्लूटिक हटा दिया गया है। इसके लिए पहले यूजर को सब्सक्रिप्शन लेना होगा तब उन्हें ब्लू टिक वापस मिलेगा।

बॉलीवुड की तमाम हस्तियां सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, सलमान खान, ऐश्वर्या राय, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर जैसे सितारों के ब्लूटिक को हटा दिया गया है। इसे हटाए जाने के बाद जहां अमिताभ बच्चन के ट्वीट लोगों का मनोरंजन कर रहे थे। उसी बीच शाहिद कपूर ने भी कुछ ऐसा कर दिया है जिससे वह चर्चा में आ गए हैं।

Shahid Kapoor Tweet हुआ वायरल

शाहिद कपूर ने ट्विटर पर एक मजेदार पोस्ट किया है जिसमें वह कबीर सिंह स्टाइल में नजर आ रहे हैं और उनकी पोस्ट फैंस को बहुत पसंद आ रही है। जब उनके वेरीफाई अकाउंट से ब्लू टिक हटाया गया तो बुरा महसूस करने की जगह उन्होंने एक मीम शेयर कर दिया, जो उन्हीं पर बनाया गया था। इसे पोस्ट करते हुए उन्होंने कैप्शन में जबरदस्त बात लिखी है।

शाहिद कपूर ने साल 2019 में आई अपनी हिट फिल्म कबीर सिंह का पोस्टर शेयर किया है। जिसमें वो बाइक पर जाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा मेरा ब्लू टिक किसने टच किया, तू वहीं रुक एलन मैं आ रहा हूं।

कबीर सिंह बने शाहिद कपूर

शाहिद कपूर के इस कबीर सिंह वाले अंदाज को देखकर फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। उनके ट्वीट पर जमकर रिएक्शन देखे जा रहे हैं और लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। एक यूजर ने पोस्ट करते हुए लिखा भाई प्रीति को मत भूल जाना। दूसरे यूज़र ने कहा यह भी अच्छा है।

एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव है और ट्विटर पर उनके 15 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है। उन्हें अक्सर तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते हुए देखा जाता है जो फैंस को बहुत पसंद आती है। वैसे बात ब्लूटिक हटाने की करें तो शाहिद कपूर अकेले नहीं है उनके साथ विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, अनुष्का शर्मा जैसी हस्तियां भी शामिल है जिन्होंने वेरीफाई का उनके ब्लू टिक को दिया है। हालांकि, महानायक को अब उनका ब्लूटिक वापस मिल चुका है।

ऐसी है ब्लू टिक पॉलिसी

बता दें कि साल 2009 में ट्विटर ने ब्लू चेक मार्क सिस्टम की शुरूआत की थी। ताकि यूजर्स यह पहचान सके कि मशहूर हस्तियां, कंपनियां, ब्रांड राजनेता और समाचार एजेंसी वैरीफाइड है, नकली या पैरोडी नहीं है। कंपनी पहले वेरिफिकेशन के पैसे नहीं लेती थी लेकिन जब से एलन मस्क ने इस बिजनेस को संभाला है, उन्होंने यूजर्स से इसके पैसे लेना शुरू कर दिए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews