बड़े पर्दे पर अश्वत्थामा के अवतार में नजर आएंगे शाहिद कपूर, पीरियड ड्रामा पर बनाई जा रही कहानी

Shahid Kapoor

Shahid Kapoor: शाहिद कपूर बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में से एक हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक किरदार निभाए हैं और दर्शकों के बीच खास जगह हासिल की है। उनके क्यूट चॉकलेटी बॉय के किरदारों से लेकर एंग्री यंग मैन तक सभी किरदारों ने दर्शकों के बीच गहरी छाप छोड़ी है। उन्हें ‘पद्मावत’ जैसी पीरियड ड्रामा फिल्म में भी शानदार किरदार निभाते हुए देखा जा चुका है। अब आ रही खबरों के मुताबिक वह एक और पीरियड ड्रामा फिल्म करने की तैयारी में हैं। जिसमें वह महान योद्धा अश्वत्थामा की भूमिका निभाते हुए दिखाई देंगे।

जानकारी के मुताबिक हिंदू महाकाव्य महाभारत पर आधारित एक कहानी बनाई जा रही है। इस कहानी में महाभारत और गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा के जीवन के बारे में दिखाया जाने वाला है। अक्सर यह कहा जाता है कि अश्वत्थामा काफी अहंकारी और क्रोधी थे लेकिन वह बहुत ही कुशल योद्धा थे और उन्हें भगवान शिव ने अमरता का वरदान दिया था।

शाहिद लेंगे ट्रेनिंग?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकी भगनानी और वासु भगनानी इस प्रोजेक्ट पर काम करने वाले हैं। इस बात की पूरी कोशिश की जा रही है कि विजुअल्स को बहुत ही शानदार बनाया जा सके। उसके लिए वीएफएक्स का सहारा लिया जाएगा। शाहिद फिल्म के लिए साइन कर चुके हैं और अश्वत्थामा के किरदार के लिए उन्हें शारीरिक प्रशिक्षण भी लेना होगा।

कब शुरू होगी शूटिंग?

फिलहाल अश्वत्थामा पर बनाई जाने वाली इस फिल्म की स्टोरी पर काम किया जा रहा है। जब यह परफेक्ट तरीके से तैयार हो जाएगी इस पर शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। फिल्म की शूटिंग से जुड़ी जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक अगले साल के अगस्त तक इस फ्लोर पर लाया जा सकता है। कन्नड़ फिल्म मेकर रवि इसके डायरेक्शन की जिम्मेदारी संभालेंगे।

एक्टर का वर्क फ्रंट

शाहिद कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो यह साल उनके लिए अच्छा साबित हुआ है। कुछ समय पहले उनकी वेब सीरीज फर्जी रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद ब्लडी डैडी में भी वह शानदार किरदार निभाते हैं दिखाई दिए। अगले साल उनकी एक के बाद एक दो फिल्में आने वाली है, जिसका दर्शक इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews