एक्शन फिल्म बनाने की तैयारी में शाहरुख खान और करण जौहर, इस सितारे को मिलेगी एंट्री!

Shahrukh and Karan

Shahrukh and Karan movie: करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे फेमस फिल्म मेकर में से एक हैं और शाहरुख खान तो किसी पहचान के मोहताज है ही नहीं। इन दोनों ने कुछ फिल्मों में एक साथ काम भी किया है जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही है। साल 2023 की बात करें तो यह शाहरुख खान के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ है क्योंकि ‘पठान’ की सक्सेस से शुरू हुई उनके इस साल की जर्नी ब्लॉकबस्टर ‘जवान’ तक पहुंच चुकी है और अब दर्शकों को आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का इंतजार है। हाल ही में आई ‘टाइगर 3’ में भी उनका कैमियो दिखाया गया है जो दर्शकों को बहुत पसंद आया है। अब जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक शाहरुख और करण एक साथ फिल्म पर काम करने वाले हैं और इस बार वह किसी रोमांटिक नहीं बल्कि एक्शन मूवी पर काम करेंगे।

शाहरुख और करण की एक्शन फिल्म

शाहरुख खान और करण जौहर को ‘कभी अलविदा ना कहना’. ‘कभी खुशी कभी गम’ जैसी शानदार फिल्में एक साथ करते हुए देखा जा चुका है। अब आ रही खबरों के मुताबिक करण शाहरुख के साथ एक एक्शन फिल्म बनाना चाहते हैं और वह ऐसी कहानी बनाना चाहते हैं जो आज तक इंडिया में नहीं बनी है। करण जौहर मूल रूप से प्रोड्यूसर है लेकिन वह फिल्मों का डायरेक्शन भी करते हैं और वह इस एक्शन फिल्म को डायरेक्ट करना चाहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में रणवीर सिंह को भी देखा जाएगा। हालांकि, अब तक इस बारे में किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है और ना ही मेकर्स की ओर से कोई बयान सामने आया है।

शाहरुख के अपकमिंग प्रोजेक्ट

किंग खान के आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो ‘पठान’ और ‘जवान’ से धमाल मचाने के बाद अब उन्हें डंकी में देखा जाने वाला है। राजकुमार हिरानी के साथ उनका यह शानदार प्रोजेक्ट है जिसकी झलक अब तक दर्शकों को बहुत पसंद आई है। इस फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल जैसे कलाकार भी दिखाई देने वाले हैं। इसके अलावा शाहरुख और सलमान की जोड़ी को एक और एक्शन फिल्म में देखा जाने वाला है। वहीं अब करण जौहर के साथ मिलकर वह क्या धमाल मचाते हैं यह देखने वाली बात होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews