क्रिसमस पर ही रिलीज की जाएगी शाहरुख की फिल्म ‘Dunki’, टीजर को लेकर मेकर्स बना रहे शानदार प्लान

Dunki teaser

Dunki: फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ से धमाल मचाने के बाद अब बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान को अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ के चलते सुर्खियों में बने हुए देखा जा रहा है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। सबसे खास बात यह है कि दो ब्लॉकबस्टर के बाद उनकी यह फिल्म भी इसी साल क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। पिछले कुछ दिनों से यह खबर सामने आ रही थी कि फिल्म की रिलीज को टाला जा रहा है। लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक इसे 2023 में ही बड़े पर्दे पर दस्तक देते हुए देखा जाएगा।

नहीं बदली Dunki की रिलीज डेट

बीते कुछ दिनों से लगातार ये खबर सामने आ रही थी कि शाहरुख खान की फिल्म ‘डंकी’ की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया गया है। अब इस बारे में फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने बड़ी जानकारी दी है और यह बताया है की फिल्म की रिलीज डेट में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। उन्होंने यह कहा कि राजकुमार हिरानी के डायरेक्शन में बन रही इस फिल्म के मेकर्स जल्द से जल्द इसका टीजर रिलीज करने की प्लानिंग बना रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तरण आदर्श ने लिखा “डंकी पोस्टपोन नहीं की गई है। इसे क्रिसमस 2023 पर रिलीज किया जाएगा। टीजर भी जल्द रिलीज होगा।”

शाहरुख भी कर चुके हैं खारिज

बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा था कि प्रभास की फिल्म ‘सालार’ भी ‘डंकी’ के साथ रिलीज हो रही है इसलिए अब शाहरुख खान की फिल्म को पोस्टपोन किया जा रहा है। हालांकि, यह खबरें गलत साबित हुई। यह पहली बार नहीं है इसके पहले भी इस तरह की खबरों ने फैंस का ध्यान खींचा था। जिस पर किंग खान ने रिएक्शन देते हुए कहा था कि भगवान बहुत दयालु है और हमारा साथ देता है। हमने गणतंत्र दिवस पर पठान रिलीज की, जन्माष्टमी पर हम जवान लेकर आए और क्रिसमस पर हम आपके लिए डंकी लेकर आएंगे। शाहरुख की बातों से यह साफ हो गया था की फिल्म इसी साल क्रिसमस पर रिलीज होगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews