‘Dhoom 4’ में होगा शाहरुख खान और रामचरण का आमना-सामना! निभाएंगे ये किरदार

Dhoom 4

Dhoom 4: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान इन दिनों अपनी फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। साल 2024 उनके लिए काफी अच्छा साबित हुआ है क्योंकि उनकी ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्में ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ‘डंकी’ से भी दर्शकों को काफी ज्यादा उम्मीदें थी हालांकि यह वैसा परफॉर्म तो नहीं कर पाई जैसा पिछली दो फिल्मों ने किया था लेकिन फिर भी इसे अच्छा खास रिस्पांस मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। अपनी कहानी से इस फिल्म में सुपरहिट फिल्मों में अपनी जगह बना ली है।

‘डंकी’ की सफलता के बीच यह खबर सामने आ रही है कि शाहरुख खान को यशराज फिल्म की चर्चित फ्रेंचाइजी धूम के चौथे हिस्से ‘धूम 4’ में देखा जा सकता है। बताया जा रहा है कि आदित्य चोपड़ा ने अपने इस ब्लॉकबस्टर प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख खान को अप्रोच किया है। ये भी बताया जा रहा है कि इस फिल्म से अभिषेक बच्चन को रिप्लेस किया जाने वाला है।

रामचरण की होगी एंट्री

‘धूम 4’ को लेकर तरह-तरह की रिपोर्ट्स सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि शाहरुख खान फिल्म में चोर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। वहीं रामचरण को इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका में देखा जाएगा। हालांकि, अभी तक किसी भी खबर का ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है। सोशल मीडिया पर ‘धूम 4’ को लेकर काफी चर्चा हो रही है और एंटरटेनमेंट की दुनिया में खलबली मची हुई दिखाई दे रही है। यशराज फिल्म्स की ओर से रामचरण को अप्रोच करने की खबरें सामने आ रही है।

दर्शक हैं उत्सुक

आपको बता दें कि ‘डंकी’ के सिनेमाघर में रिलीज होने के बाद दर्शक शाहरुख खान के दीवाने हो गए हैं। यह खबरें सामने आ रही थी कि ‘डंकी’ के बाद जल्द ही उन्हें सलमान खान के साथ ‘टाइगर वर्सेज पठान’ में देखा जाएगा। लेकिन अभी तक किंग खान ने अपनी अगली फिल्म का ऐलान नहीं किया है। इस फिल्म की शूटिंग साल 2024 में शुरू होने की बात कही जा रही है। दर्शक यह जानने के लिए काफी उत्सुक है कि शाहरुख उनके लिए अगली फिल्म कौन सी लाने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews