शाहरुख खान के बंगले मन्नत में चल रहे काम की हुई शिकायत, जांच के लिए पहुंचे BMC ऑफिसर

शाहरुख खान की जितनी चर्चा होती है उतनी ही चर्चा उनके बंगले की भी होती है। फिलहाल इसका रिनोवेशन चल रहा है जिसके दौरे के लिए हाल ही में बीएमसी की टीम पहुंची।
Shahrukh Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जितनी चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा उनके आलीशान बंगले मन्नत की भी होती है। दर्शक जितना उत्साहित शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए रहते हैं। उतनी ही भीड़ उनके बंगले के साथ फोटो खींचने के लिए भी लगी रहती है। पिछले कुछ दिनों से इस बंगले के रिनोवेशन को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही है।

अब एक बार फिर एक्टर का बंगला चर्चा में आ गया है। हाल ही में मुंबई नगर पालिका की टीम ने मन्नत का दौरा किया। जिसकी वजह से सभी का ध्यान हिसार चला गया है। दरअसल, खबरें आ रही है कि रिनोवेशन के काम को लेकर कोई शिकायत आने की वजह से यह दौरा किया गया। चलिए आपको पूरा मामला बता देते है।

BMC की टीम पहुंची मन्नत

20 जून को वन विभाग और बीएमसी की टीम शाहरुख खान की बंगले मन्नत पर पहुंची। बता दें कि एक शिकायत आई थी जिसमें बंगले में चल रहे हैं रिनोवेशन के काम में तटीय नियमन क्षेत्र के नियमों का उल्लंघन होने की बात कही गई थी। इसी के चलते दोनों ही विभाग की टीम दौरा करने के लिए पहुंची थी। टीम के मुताबिक साइट का निरीक्षण किया गया है। जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार की जाएगी और इसे जमा किया जाएगा।

कहां रह रहा है Shahrukh Khan का परिवार

फिलहाल मन्नत में रिनोवेशन का काम चल रहा है, जिसके चलते शाहरुख, गौरी, आर्यन, सुहाना और अबराम बांद्रा के पाली हिल स्थित एक किराए के लग्जरी डुप्लेक्स में रह रहे हैं। यह अपार्टमेंट फर्म निर्माता वासु भगनानी की प्रॉपर्टी में है। यहां रहने के लिए एक्टर 24 लाख रुपए प्रति महीना चुका रहे हैं। बता दें की मन्नत में एक और फ्लोर तैयार किया जा रहा है जो बहुत ही लग्जरी और शानदार होने वाला है। इसके लिए गौरी खान ने बीएमसी से स्पेशल परमिशन ली है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews