Brahmastra में Shahrukh Khan के कैमियो ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

Brahmastra में Shahrukh Khan के कैमियो ने मचाया धमाल, सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रिलीज से पहले खूब विवादों में घिरी फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाती दिखाई दे रही है। फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ थिएटर पहुंच रही है। शानदार एक्टिंग और विजुअल इफेक्ट से मिलकर बनी इस फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिल रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान (Shahrukh Khan) चर्चा में आ गए हैं।

फिल्म ब्रह्मास्त्र में शाहरुख खान ने 20 मिनट का कैमियो रोल निभाया है, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया है। शाहरुख ने मोहन भार्गव नाम के एक साइंटिस्ट के साथ वानर अस्त्र का किरदार फिल्म में निभाया है जो फैंस को बहुत पसंद आया है। सोशल मीडिया पर शाहरुख के इस रोल की जमकर तारीफ हो रही है।

सोशल मीडिया पर इस वक्त #ShahrukhKhan और #SRK तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस जमकर शाहरुख खान के कैमियो रोल की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। इस वीडियो में शाहरुख खान वानर अस्त्र बनते दिखाई दे रहे हैं।

Must Read- सोशल मीडिया पर छाया MS Dhoni का ट्रैफिक पुलिस अवतार, वायरल हुई तस्वीर

फैंस का कहना है कि छोटे से किरदार में शाहरुख ने कमाल कर दिया है और उनकी एक्टिंग बहुत दमदार है। फैंस ने यह भी कह दिया है कि शाहरुख खान ही ऐसे व्यक्ति हैं जो बॉलीवुड की नैया पार लगा सकते हैं। यूजर्स ने अयान मुखर्जी से शाहरुख खान को ब्रह्मास्त्र के सेकंड पार्ट में लेने की मांग भी की है।

अयान मुखर्जी के ड्रीम प्रोजेक्ट ब्रह्मास्त्र को ट्रायलॉजी पर बनाया गया है। रणबीर कपूर इसमें मुख्य किरदार शिवा में नजर आए हैं। आलिया भट्ट ने उनकी गर्लफ्रेंड का किरदार निभाया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी मुख्य किरदारों में हैं। ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 160 करोड़ की कमाई कर चुकी है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews