शाहरुख खान ने अपने फैंस को दी ईद की बधाई, फोटो- वीडियो वायरल

शाहरुख खान ने अपने फैंस को दी ईद की बधाई, फोटो- वीडियो वायरल

मुंबई,डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपने घर मन्नत की बालकनी में सभी फैंस को ईद की बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर किंग खान के साथ उनके छोटे बेटे अबराम खान फैंस को वेव करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

बता दें कि शाहरुख खान ईद और बर्थडे के खास मौके पर मन्नत (Mannat) की बालकनी में आते है, और सभी पर प्यार लुटाते हैं। वहीं किंग खान भी अपने फैन्स के साथ रूबरू होते हैं।

गौरतलब है कि वीडियो में शाहरुख ब्लू डेनिम के साथ व्हाईट टी शर्ट में काफी नजर आ रहे हैं, वहीं अबराम रेड टी शर्ट में दिखाई दे रहे हैं। फैंस शाहरुख के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर बाप-बेटे के फोटोज- वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews