
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक सिद्धार्थ आनंद की फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान किंग खान घायल हो गए। यह शाहरुख की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
जानकारी के मुताबिक एक्टर के घायल होने के बाद शूटिंग रोक दी गई है। यह बताया जा रहा है कि वह एक्शन सीन की शूटिंग कर रहे थे जिसकी वजह से उन्हें चोट लग गई है। चोट लगने के बाद तुरंत ही शूटिंग रोक दी गई और वह इलाज के लिए अमेरिका जाएंगे।
शाहरुख खान को लगी चोट (Shahrukh Khan)
मीडिया रिपोर्ट्स में जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इस फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में चल रही है। यहां पर एक्शन सीक्वेंस शूट किए जा रहे हैं। इस दौरान एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से शाहरुख को चोट लग गई। चोट कहां लगी है कैसे लगी है फिलहाल इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन यह बताया जा रहा है कि शाहरुख टीम के साथ इलाज के लिए तत्काल अमेरिका गए हैं। बताया जा रहा है कि कोई गंभीर बात नहीं है मांसपेशियों में चोट आई है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब एक्टर के साथ ऐसा हुआ हो इसके पहले भी उन्हें कई बार शूटिंग के दौरान चोट लग चुकी है।
दो महीने के लिए टली शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है की चोट लगने के बाद एक्टर को एक महीने का ब्रेक लेने की सलाह दी गई है। ऐसे में फिल्म की शूटिंग का अगला शेड्यूल सितंबर या अक्टूबर में शुरू हो पाएगा। चोट से पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही वह सेट पर लौटेंगे और अपना काम पूरा करेंगे। जुलाई और अगस्त में गोल्डन टोबैको, वाईआरएफ और फिल्म सिटी के अलग-अलग हिस्सों में शूटिंग की बुकिंग अगले अपडेट तक के लिए कैंसिल कर दी गई है।
कब आएगी फिल्म
फिल्म ‘किंग’ की बात करें तो यह साल 2026 में रिलीज होने वाली है। इसमें उन्हें एक हत्यारे की भूमिका में देखा जाने वाला है जो अंडरवर्ल्ड की गहराइयों से जुड़ा हुआ है। शाहरुख के साथ इसमें अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, सुहाना खान, जैकी श्रॉफ, रानी मुखर्जी, अरशद वारसी और अभय वर्मा जैसे सितारे नजर आएंगे। सुहाना को इस फिल्म में शाहरुख की स्टूडेंट के तौर पर देखा जाने वाला है जो कुछ खतरनाक मिशन के लिए ट्रेनिंग ले रही है। बता दें कि इस फिल्म के लिए पिता और बेटी ने विशेष तौर पर फिजिकल ट्रेनिंग ली है। अनिल कपूर को फिल्म में शाहरुख के मेंटर की भूमिका में देखा जाने वाला है। यह फिल्म अगले साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के दिन रिलीज की जाएगी।
10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

