किंग में Shahrukh Khan के इस लुक पर फैंस और ट्रोलर्स का आमना-सामना, जमकर छिड़ी बहस

शाहरुख खान की फिल्म किंग का टीजर बीते ही दिन रिलीज हुआ है, जिसने धूम मचा दी है। अब इसी से एक्टर का एक लुक वायरल हो रहा है जिस पर बहस छिड़ गई है।
Shahrukh Khan

बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shahrukh Khan) इन दिनों अपनी फिल्म किंग को लेकर काफी चर्चा बटोर रहे हैं। लंबे समय से फैंस को उनकी इस फिल्म का इंतजार है। बीते दिन एक्टर के बर्थडे के मौके पर मूवी से उनका पहला लुक एक शानदार टीजर के जरिए शेयर किया गया।

शाहरुख ने बीते दिन अपना 60वां जन्मदिन मनाया है। इस खास मौके पर मेकर्स ने फैंस के लिए एक खास सरप्राइज़ प्लान किया। जैसे ही फिल्म का टीजर सामने आया फैंस के बीच खुशी के लहर दौड़ गई। इसमें एक्टर का शानदार अवतार नजर आ रहा है। उनका एक लुक भी काफी ज्यादा वायरल हो रहा है।

वायरल हुआ शाहरुख का लुक (Shahrukh Khan)

किंग के टीजर से शाहरुख खान का एक लुक तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें वह हॉलीवुड स्टार ब्रैड पिट की फिल्म F1 के कैरेक्टर से मिलते जुलते दिखाई दे रहे हैं। ब्लू कलर की शर्ट के साथ उन्होंने ब्राउन रंग की जैकेट पहनी हुई है। जैसे ही यह वायरल हुआ लोगों ने इसे कॉपी कहना शुरू कर दिया। लेकिन आप किंग खान के फैंस ने ट्रेलर्स का मुंह बंद कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Siddharth Anand (@s1danand)

फैंस ने दिया करारा जवाब

जब हर जगह यह चर्चा होने लगी कि शाहरुख खान ने ब्रैड पिट का लुक कॉपी किया है, तो एक्टर के फैंस ने ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक फैन ने साल 2017 में आई एक्टर की फिल्म हैरी मेट सैजल शाहरुख का लुक शेयर करते हुए लिखा किंग ने नहीं बल्कि ब्रेड ने उनका लुक कॉपी किया है। इसके अलावा कई लोग इस दावे को गलत बताते दिखाई दिए।

कब आएगी किंग

सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही फिल्म किंग में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना को भी देखा जाने वाला है। इसके अलावा दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर जैसे सितारे भी नजर आएंगे। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews