Shahrukh Khan को मिली जान से मारने की धमकी, बढ़ाई गई एक्टर की सिक्योरिटी

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan Death Threat: बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने इस समय अपने फिल्म ‘जवान’ के जरिए बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाकर रखा हुआ है। इसके पहले आई उनकी फिल्म ‘पठान’ ने भी जबरदस्त सफलता हासिल की थी। इसी बीच अब ये खबर सामने आई है कि एक्टर को जान का खतरा है और मुंबई पुलिस की ओर से उन्हें Y+ सिक्योरिटी उपलब्ध करवाई गई है।

शाहरुख खान को मिली धमकी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है कि शाहरुख खान ने एक लेटर लिखकर राज्य सरकार को यह जानकारी दी थी की फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ की सफलता के बाद से उन्हें लगातार धमकी भरे कॉल किए जा रहे हैं। अभिनेता की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र सरकार ने उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी की है और अब उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी जा रही है।

एक्टर को मिली Y+ सिक्योरिटी

शाहरुख खान को राज्य सरकार की ओर से Y+ सिक्योरिटी मुहैया करवाई गई है। जिसमें उनके साथ 6 पर्सनल ऑफिसर और 5 जवान वेपंस के साथ रहेंगे। यह सभी 24 घंटे एक्टर के आसपास ही मौजूद रहेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा भी किया जा रहा है कि पुलिस को खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली है कि एक्टर की जान पर खतरा मंडरा रहा है। उनकी फिल्म ‘पठान’ और ‘जवान’ को जो सफलता मिली है इस वजह से वह गैंगस्टर के निशाने पर है। एक्टर की अब तक की सिक्योरिटी की बात करें तो उनके साथ सिर्फ 2 पुलिस वाले रहते थे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews