‘जवान’ और ‘पठान’ के गानों पर शाहरुख खान का जबरदस्त डांस, वायरल वीडियो पर आए कमाल के रिएक्शन

Shahrukh Khan

Shahrukh Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान साल 2023 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं। साल की शुरुआत में आई उनकी फिल्म ‘पठान’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया और इसके बाद हाल ही में रिलीज हुई ‘जवान’ ने भी सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। अब एक्टर को अपनी आने वाली फिल्म ‘डंकी’ को लेकर चर्चा में बने हुए देखा जा रहा है। यह राजकुमारी हिरानी के साथ उनकी पहली फिल्म है, जिसका टीजर बीते दिन ही शाहरुख के बर्थडे के मौके पर रिलीज किया गया है।

बात अगर किंग खान के बर्थडे की करें तो बीते दिन उन्होंने अपना 58वां जन्मदिन मनाया है और इस खास मौके पर फैंस और चाहने वालों ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं दी है। शाहरुख के घर मन्नत के बाहर कई सारे फैंस पहुंचे थे और एक्टर ने सभी का अपनी बालकनी से अभिवादन भी किया था। एक्टर ने अपने जन्मदिन के मौके पर एक पार्टी का आयोजन भी किया था। इस दौरान वह गानों पर जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए और उनके इस मस्त मौला अंदाज की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

शाहरुख ने शेयर की वीडियो

शाहरुख खान ने अपने बर्थडे के मौके पर पार्टी का आयोजन रखा था और इस दौरान उन्होंने जमकर डांस किया। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्हें फिल्म पठान और जवान के गानों पर झूमते हुए देखा जा सकता है। एक्टर झूमे जो पठान और रमैया वस्तावैया पर जमकर थिरकते हुए दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने इस पर रिएक्शन देना शुरू कर दिया है।

View this post on Instagram

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

फैंस का रिएक्शन

शाहरुख खान को अपनी फिल्मों के गाने पर थिरकता हुआ देखकर यूजर्स ने इस पर जमकर कमेंट करना शुरू कर दिए हैं। एक यूजर ने लिखा झूमे जो पठान, दूसरे ने लिखा हैप्पी बर्थडे किंग। वहीं कई लोग हार्ट और फिर इमोजी शेयर करते दिखाई दिए।

डंकी का टीजर

दर्शकों को शाहरुख की आने वाली फिल्म ‘डंकी’ का बेसब्री से इंतजार है। अपने जन्मदिन के मौके पर उन्होंने इस फिल्म का टीजर भी शेयर किया है जिसे जबरदस्त रिस्पांस मिलता दिखाई दे रहा है। राजकुमार की रानी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दिसंबर में रिलीज किया जाएगा। ये 22 दिसंबर को यानी क्रिसमस के मौके पर दर्शकों के लिए पेश की जाएगी। इसमें शाहरुख के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल और बोमन ईरानी जैसे सितारे नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews