Shahrukh Khan Video: किंग खान को देख बेकाबू हुए फैंस, सिक्योरिटी की हालत दिखी टाइट

Shahrukh Khan Video

Shahrukh Khan Video: इन दिनों बॉलीवुड के सितारों के फैंस से घिरने की खबरें लगातार सामने आ रही है। बीते दिनों अनुष्का शर्मा और विराट, मलाइका अरोड़ा और सलमान खान के साथ यह नजारा देखने को मिला है। वहीं अब किंग खान भी इसके शिकार होते दिखाई दिए।

शाहरुख खान जब अपनी फिल्म डंकी की शूटिंग कर श्रीनगर एयरपोर्ट पर पहुंचे, तो यहां पर उनके चाहने वालों की भीड़ लग गई और वह बुरी तरह से सब के बीच में फंस गए। उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सिक्योरिटी जैसे तैसे उन्हें बाहर निकालती हुई दिखाई दे रही है।

यहां देखें Shahrukh Khan Video

बता दें कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म डंकी की शूटिंग के लिए कश्मीर पहुंचे थे और वहां से वापस आने के दौरान वह फैंस से बुरी तरह घिर गए। यहां पर कोई उनको खींच रहा है तो कोई धक्का दे रहा है और इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वहां मौजूद हर व्यक्ति शाहरुख को अपने कैमरा में रिकॉर्ड करना चाहता था। इसी वजह से यहां पर ऐसी स्थिति पैदा हुई और एक्टर के सुरक्षाकर्मी उन्हें भीड़ से बचाते दिखाई दिए।

शूटिंग खत्म कर शाहरुख मुंबई पहुंचे, जहां उन्हें एयरपोर्ट पर देखा गया और वह उसी गेटअप में थे, जिसमें वह वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे थे। ब्लैक कलर की पेंट के साथ उन्होंने व्हाइट टी शर्ट और लेदर जैकेट कैरी किया हुआ था। एयरपोर्ट पहुंचते ही उन्होंने अपनी गाड़ी ली और वहां से निकल गए। उन्होंने इंतजार कर रही पैपराजी को भी पोज नहीं दिया।

डंकी के सेट से आई थी तस्वीर

कुछ दिनों पहले फिल्म डंकी के सेट से एक्टर की कुछ तस्वीर और वीडियो वायरल हुई थी जिसमें वह अपनी टीम के साथ कश्मीर के सोनमर्ग में दिखाई दे रहे थे। उन्हें यहां फैंस के साथ पोज भी दिए थे और एक वीडियो भी सामने आया था जिसमें शाहरुख, तापसी और विक्की के डंकी की शूटिंग पूरी करने की जानकारी थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews