इस फिल्म के सेट से लीक हुई Shahrukh Khan की वीडियो, कार की तरफ दौड़ते हुए आए नजर

shahrukh khan

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अपनी अपमकिंग फिल्म ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए है। वो इस फिल्म की शूटिंग में भी काफी ज्यादा व्यस्त चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों लंदन में हो रही है। ऐसे में अभी हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। ये वीडियो शाहरुख खान की फिल्म डंकी के सेट से वायरल हुई है।

Must Read : Omkareshwar Dam : सावधान! ओंकारेश्वर में हाई अलर्ट, खोले गए बांध के 7 गेट, उफान पर नर्मदा नदी

आपको बता दे, शाहरुख खान तापसी पन्नू के साथ इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में शूटिंग करते वक्त उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया। इस वीडियो में देखा जा सकता है शाहरुख खान के बाल काफी लंबे दिख रहे हैं। वह इस वीडियो में अपनी कार की तरफ दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, शाहरुख खान की इस वीडियो को काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। फैंस शाहरुख का ऐसा लुक देख काफी ज्यादा खुश हो गए है।

आप भी वीडियो में देख सकते है एक्टर ने जींस और रेड कलर की शर्ट पहनी हुई है। वह पब्लिक प्लेस पर शूटिंग करने के बाद वह अपनी कार की ओर भागते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक्टर क्रू मेंबर्स से घिरे हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस वीडियो में एक्ट्रेस तापसी कही नजर नहीं आई। दरअसल, ये वीडियो शूट खत्म होने के बाद बनाई गई।

आपको बता दे, इससे पहले भी एक्टर की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हुई थी। इस वीडियो में वह चेक शर्ट में शॉट का इंतजार करते हुए देखें गए थे। ये भी सेट से ही वीडियो लीक हुआ था। गौरतलब है कि एक्टर शाहरुख खान इन दिनों अपनी को-एक्ट्रेस तापसी पन्नू और निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ फिल्म की शूटिंग लंदन और यूरोप में कर रहे हैं। शूटिंग पूरी करने के बाद वह भारत लौटेंगे। उसके बाद यहां पंजाब में फिल्म के खास गाने शूट किए जाएंगे।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews