Shahrukh Salman Video: एक साथ गुनगुनाते नजर आए शाहरूख और सलमान, फैंस ने जमकर लुटाया प्यार

Shahrukh Salman Video

Shahrukh Salman Video Viral: शाहरुख खान और सलमान खान दोनों बॉलीवुड के सबसे चर्चित और जनता के चहेते सितारे हैं। इन दोनों की अपनी फैन फॉलोइंग और स्टारडम है लेकिन जब यह साथ नजर आते हैं तो लोग इनके दीवाने हो जाते हैं। फैंस अक्सर इन दोनों को साथ में देखना पसंद करते हैं लेकिन यह बहुत कम होता है। जब यह किसी फिल्म या पब्लिक प्लेस पर साथ दिखाई पड़ते हैं।

हाल ही में आई शाहरुख खान की फिल्म पठान में सलमान खान का क्या नाम था और इन दोनों की जोड़ी ने पर्दे पर जबरदस्त धमाल बचाया था। आने वाले दिनों में सलमान खान की फिल्म टाइगर में शाहरुख को कैमियो करते हुए देखा जाएगा, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच इन दोनों के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया है और फैंस इन्हें साथ देख कर खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

वायरल हुआ शाहरुख सलमान का वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है वह इन दोनों की किसी फिल्म का नहीं है। यह एक पार्टी का वीडियो है, जिसमें दोनों एक साथ हाथों में माइक लिए गाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो सलमान के 53 वें बर्थडे का है जो उन्होंने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस में मनाया था।

View this post on Instagram

A post shared by Bombay Times (@bombaytimes)

उनके इस बर्थडे में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ, सुष्मिता सेन, सोनाक्षी सिन्हा समेत बॉलीवुड के कई चर्चित नाम शामिल हुए थे। यहां पर यह दोनों खान अपने हाथों में माइक लिए सत्ते पे सत्ता फिल्म के गाने प्यार हमें किस मोड़ पर ले जाया जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोनों को साथ में जुगलबंदी करता देख वहां मौजूद हर शख्स इंजॉय करता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद फैंस भी जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

फैंस का रिएक्शन

सामने आते ही यह वीडियो आपकी तरह सोशल मीडिया पर फैल चुका है और यूजर्स इस पर तरह तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा यह बाप ऑफ बॉलीवुड, एक ने कहा भाई भाई, वहीं वीडियो में शाहरुख को हाथों में सिगरेट पकड़ा हुआ देख एक्यूजन ने यह भी लिख दिया कि भगवान मैंने इनके हाथ में क्या देख लिया। इसके अलावा कई सारे कमेंट वीडियो पर देखे जा रहे हैं।

एक्टर्स का वर्क फ्रंट

शाहरुख सलमान के वर्क प्रिंट की बात की जाए तो किंग खान जवान और डंकी की तैयारी में व्यस्त चल रहे हैं। वहीं सलमान खान टाइगर 3 की शूटिंग में बिजी हैं और यह चर्चा है कि वह जल्द ही दबंग 4 को लेकर भी काम शुरू करेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews