शत्रुघ्न सिन्हा हुए लापता! लोगों ने लगाए “कहां है TMC सांसद” के पोस्टर

Shatrughan Sinha

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता और आसनसोल के टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) इन दिनों काफी ज्यादा विवादों में बने हुए है। लोगों ने उनके लापता होने के पोस्टर लगा दिए है। बताया जा रहा है कि आसनसोल के टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ संसदीय क्षेत्र के कुल्टी इलाके में कहां है TMC सांसद के पोस्टर लगाए गए। पोस्टर में आगे ये भी लिखा हुआ है कि माननीय सांसद और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा जिन्हें बिहारी बाबू के नाम से जाना जाट हैं, जो इन दिनों बिहारियों के सबसे महा पर्व छठ पूजा के अवसर पर अपने ही क्षेत्र से लापता हैं।

Must Read : आखिर क्यूं उमा भारती ने कहा विदेशी शराब की दुकान मेरी रामभक्ति को चुनौती देती है

जैसा की आप सभी जानते हैं आज से नहाय खाय का छठ पर्व शुरू हो गया है। बिहारियों के लिए ये पर्व सबसे खास होता है। ऐसे में काफी समय से टीएमसी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों को अपनी शकल नहीं दिखाई है। ऐसे में आसनसोल के बिहार के रहने वालों ने उनके खिलाफ लापता के पोस्टर लगाए है। इसी के बाद से राजनीती विवाद भी शुरू हो गया है। टीएमसी ने ये आरोप लगाया है कि बीजेपी ने ये सब करवाया है। जानकारी के मुताबिक, शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में यहां से जीत हासिल। जीत के बाद से उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से एक बार भी बात नहीं की और ना ही अपना चेहरा दिखाया।

ऐसे में लगे पोस्टर को देख कर तृणमूल पार्षद सलीम अंसारी ने कहा कि ये पागलों का काम है। वह हर महीने आसनसोल आते हैं। मेयर-काउंसिलर उनके प्रतिनिधि के रूप में सब कुछ देख रहे हैं। सड़क मरम्मत से लेकर सब कुछ किया जा रहा है। वहीं बीजेपी के अमित गरई ने कहा कि छठ पूजा के दौरान बिहारी बाबू के नाम से जाने जाने वाले शत्रुघ्न सिन्हा दिखाई नहीं देते हैं। चुनाव से पहले उन्होंने कहा कि आसनसोल स्थायी रूप से रहेंगे। लेकिन वह दिखाई नहीं देते है इसलिए इस बार लापता के पोस्टर लगाए है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews