रामायण की मंथरा बनेगी बॉलीवुड की ये मंझी हुई अदाकारा, दमदार एक्टिंग के लिए है मशहूर

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। इस फिल्म में मंथरा के किरदार के लिए शीबा चड्ढा को चुना गया है। चलिए जान लेते हैं कि किस तरह से उनका फिल्मी सफर शुरू हुआ है।
Sheeba Chaddha

नितेश तिवारी की फिल्म रामायण का टीजर रिलीज किया जा चुका है। टीजर देखने के बाद फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। सभी फिल्म की कहानी देखने के लिए उत्साहित हैं। यह बताया जा रहा है की फिल्म को काफी बड़े लेवल पर बेहतरीन ढंग से दर्शकों के सामने पेश किया जाने वाला है। इसे कुछ ऐसे पेश किया जाएगा जिससे यह अपने मूल रूप में बने रहने के साथ दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम भी करें।

रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। जब से उनका फर्स्ट लुक सामने आया हैं तब से फैंस तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। टीजर सामने आने के बाद स्टार कास्ट की चर्चा भी शुरू हो गई है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम का किरदार निभाने वाले हैं। माता सीता के किरदार में सई पल्लवी नजर आएंगी। हनुमान का किरदार सनी देओल निभाएंगे और रवि दुबे को लक्ष्मण का रोल मिला है। वहीं सुपरस्टार यश को रावण का किरदार निभाते देखा जाएगा। यह सभी तो मुख्य किरदार हैं लेकिन इसके अलावा रामायण के बाकी के कैरेक्टर कौन प्ले करेगा इस बात की दर्शकों के बीच काफी ज्यादा चर्चा हो रही है। मंथरा के कैरेक्टर को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है।

कौन निभाएगा मंथरा का किरदार

यह बताया जा रहा है की रामायण में मंथरा के किरदार के लिए शीबा चड्ढा को चुना गया है। एक्ट्रेस को इस फिल्म का गेम चेंजर माना जा रहा है। उन्होंने टीवी से लेकर ओटीटी और फिल्मों में बहुत काम किया है। वो एक मंझी हुई एक्ट्रेस हैं ऐसे में वह मंथरा के किरदार को पर्दे पर बखूबी पेश कर सकती हैं।

कब से लगा एक्टिंग का चस्का

शीबा चड्ढा की बात करें तो एक्ट्रेस का जन्म दिल्ली में हुआ है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत थिएटर से की। थिएटर में बेहतरीन परफॉर्मेंस करने के बाद उन्होंने मुंबई आकर एक्टिंग की दुनिया में अपना लोहा मनवाया। उन्हें एक्टिंग का चस्का अपने कॉलेज के दिनों से लगा। यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया।

कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री

शीबा ने शाहरुख खान की फिल्म दिल से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें दम लगाकर हईशा, बधाई हो और गली ब्वॉय जैसी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग से सभी का दिल जीत किया। वह मिर्जापुर और बंदिश बैंडिट्स जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं।

शीबा को अपना किरदार पूरे इमोशन और रियलिटी के साथ निभाते हुए देखा जाता है। इससे उनका छोटे से छोटा किरदार भी दमदार लगता है। रामायण की कहानी में मंथरा का किरदार बहुत पावरफुल माना गया है। अब वह इस आईकॉनिक कैरेक्टर को किस तरह से निभाती हैं यह फिल्म की रिलीज के बाद पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews