साथ नजर आए शहनाज गिल और हनी सिंह, ‘एक कुड़ी’ में लगेगा रैपर के गाने का तड़का

बॉलीवुड सुपरस्टार हनी सिंह एक बार फिर अपने गाने से धमाल मचाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं। शहनाज गिल के साथ सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर वायरल हो रही है।
Shehnaaz Gill

बॉलीवुड के सबसे फेमस रैपर यो यो हनी सिंह पिछले कुछ समय से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से गायब दिखाई दे रहे थे लेकिन अब उन्होंने एक बार फिर कमबैक किया है। पंजाबी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस शहनाज गिल के साथ अब वह एक नए गाने में धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं।

शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें उन्हें हनी सिंह के साथ मस्ती के मूड में देखा जा रहा है। बता दें कि यह दोनों एक्ट्रेस की आने वाली फिल्म एक कुड़ी के लिए किसी गाने पर काम कर रहे हैं और यह तस्वीर इस शूट के दौरान की है।

साथ दिखे शहनाज और हनी सिंह (Shehnaaz Gill)

बता दें कि शहनाज गिल अपनी आने वाली फिल्म एक कुड़ी को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। वो केवल पंजाबी इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि हिंदी टेलीविज़न और फिल्म इंडस्ट्री के बीच भी एक चर्चित चेहरा हैं। यही कारण है कि उनकी फिल्म का लोगों के बीच एक्साइटमेंट बना हुआ है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए देखा गया जिसमें वह मशहूर रैपर हनी सिंह के साथ दिखाई दे रही है। तस्वीरें देखने के बाद यही अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों एक्ट्रेस की अगली फिल्म के लिए कोई धमाकेदार गाना लेकर आएंगे।

मस्ती में नजर आए कलाकार

जो तस्वीरें सोशल मीडिया के सामने आई है उसमें शहनाज और रैपर एक दूसरे के पास बैठकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने कुछ और तस्वीरें शेयर की है जिसमें वह सुपर क्यूट हेयर स्टाइल में पोज देती नजर आ रही हैं। वेस्टर्न आउटफिट के साथ उन्होंने ब्लैक कलर के लॉन्ग बूट पहने हुए हैं।

एक कुड़ी में गाएंगे हनी सिंह

इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ शहनाज गिल ने#यह हंसी देसी है भी लिखा है। इस पोस्ट को देखकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि हनी सिंह का धमाकेदार गाना फिल्म में नजर आ सकता है। हालांकि अब तक यह पता नहीं चला है कि वह क्या लेकर आएंगे। बता देंगे इसके पहले भी इस फिल्म के लिए वह गाना गा चुके हैं।

कैसी है फिल्म

फिल्म एक कुड़ी की बात करें तो यह 19 सितंबर 2025 को रिलीज की जाने वाली है। पहले यह 13 जून को आने वाली थी लेकिन इसे पोस्टपोन कर दिया गया। अमरजीत सिंह इसका निर्देशन कर रहे हैं और स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही तैयार की है। फैंस को बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews