Shehnaaz Gill के नए गाने ने सभी फैंस को किया इमोशनल, देखें वीडियो

Shehnaaz Gill

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। ‘बिग बॉस 13’ से घर घर पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है। इन दिनों वह लगातार सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। अभी हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस काफी इमोशनल भी हो गए है।

आपको बता दे, शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वह गाना जाते हुए नजर आ रही है। आप देख सकते है वह सॉन्ग (कैसे हुआ) को अपनी आवाज में पूरी फिलिंग के साथ गाती हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं इस वीडियो को पोस्ट करते वक्त शहनाज ने कैप्शन में कैसे हुआ को धन्यवाद भी कहा है।

Must read : Mahakal बाबा के सामने इस 3 साल की बच्ची ने किया शिव तांडव स्त्रोत का पाठ, वीडियो देख हैरान हुए लोग

आप देख सकते है शहनाज इस वीडियो में पूरी तरह खोई हुई नजर आ रही हैं। उनके इस गाने को सुन कर फैंस उन्हें स्ट्रांग रहने का कह रहे हैं। हालांकि फैंस भी इस वीडियो को देखने के बाद इमोशनल हो गए है। आज भी फैंस शहनाज को कहते है भले ही सिद्धार्थ इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन आज भी उन्ही के लिया एक्ट्रेस का दिल धड़कता है। ऐसे में फैंस इस गाने को सुन यही कह रहे हैं कि वह सिद्धार्थ को याद कर रही हैं।

आपको बता दे, शहनाज ने सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया है जिसके बैकग्राउंड में ये ही गाना बज रहा है। आप देख सकते है वो इस वीडियो में वॉटरफॉल में मजे कर रही है। इस वीडियो को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। कैप्शन में शहनाज ने लिखा है कि नेचर को करीब से देखों तुम्हेंलाइप समझ में आ जाएगी। इस वीडियो में वह बेहद मस्ती वाले मूड में नजर आ रही हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews