बॉलीवुड में होगी Shehnaaz Gill की एंट्री, सलमान खान की इस फिल्म में आएंगी नजर 

बॉलीवुड में होगी Shehnaaz Gill की एंट्री, सलमान खान की इस फिल्म में आएंगी नजर 

मनोरंजन, डेस्क रिपोर्ट। शहनाज गिल (Shehnaaz Gill ) जानी-मानी हस्तियों में से एक है। बिग बॉस 13 के बाद उन्हें घर-घर में पहचान मिली और उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा बढ़ गई। इस पंजाबी स्टार को उनके फैंस काफी पसंद करते है और कई लोग उनके चुलबुलेपन और मासूमियत पर फिदा हैं। काफी लंबे समय से शहनाज़ के फैंस उनके बॉलीवुड डेब्यू का इंतजार कर रहे थे जो अब खत्म होने वाला है,हालांकि की सिद्धार्थ शुक्ल की मौत के बाद लोगों को लगा था की शहनाज़ टूट गई हैं, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।

यह भी पढ़े … Motorola का नया और सस्ता स्मार्टफोन हो चुका है लॉन्च, जाने इसके फीचर्स और कीमत 

सूत्रों के मुताबिक शहनाज गिल सलमान खान की आने वाली फिल्म “कभी ईद कभी दिवाली” में नजर आएंगी। इससे पहले यह खबर सामने आई थी कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े और आयुष शर्मा नजर आएंगे, लेकिन अब फिल्म में एक और नाम जुडने की खबर सामने आ गई है। सूत्रों की माने तो शहनाज आयुष के ऑपोजिट किरदार में नजर आएंगी, हालांकि इसके बारे में अब तक कोई भी पुष्टि नहीं की गई है। शहनाज गिल अब तक कई म्यूजिक एल्बम में नजर आ चुकी हैं, आखिरी बार उन्हें पंजाबी फिल्म “हौसला रख” में देखा गया। तो वहीं सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली की बात करें तो यह फिल्म 2023 में रिलीज होने वाली है, जिसकी शूटिंग सलमान खान 15 मई से शुरू करने वाले हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews